फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पास सात हजार शिकायतें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि आयोग के समक्ष करीब सात हजार शिकायतें लंबित हैं। इन्हें कानून के दायरे में जल्द निपटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बुधवार को सेक्टर-6 स्थित यूटी स्टेट गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ दौरे का उद्देश्य पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अल्पसंख्यक समुदायों से जुड़े मुद्दों को समझना और सुझाव लेना है।
विज्ञापन

सिख कैदियों और पैरोल से जुड़े सवाल पर ग्रेवाल ने कहा कि ऐसे मामले संबंधित अधिकारियों के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। आयोग अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाली शिकायतों की जांच करेगा। उन्होंने धार्मिक स्वतंत्रता और सभी समुदायों को समान सम्मान देने को संवैधानिक भावना बताया। साथ ही श्री हेमकुंट साहिब सहित धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें