फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 दिन के लिए बदला 7 ट्रेनों का रूट, अब इस रास्ते से जाएंगी

Sun, 27 Sep 2015 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दीजिए। रेलवे ने 6 दिन के कलए 7 ट्रेनों का रूट बदल दिया है। दरअसल, अंबाला कैंट - दप्पर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक डबलिंग का काम चल रहा है। इसके चलते ट्रेनों में लेटलतीफी का दौर जारी है।
विज्ञापन


रेलवे प्रबंधन द्वारा शहर से चलने वाली सात ट्रेनों का छह दिन केलिए रुट डायवर्ट किया गया है। इससे यात्रियों को समस्या का सामना करना पडे़गा।

वहीं, चंडीगढ़ से रामनगर चलने वाली ट्रेन को अंबाला में ही रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही कालका से अंबाला कैंट पैसेंजर को कैं सिल कर दिया गया है।

इन ट्रेनों का रूट होगा डायवर्ट

1. चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस (19718) :चंडीगढ़ से मोहाली,सरहिंद होते हुए अंबाला जाएगी।
2.  डिब्रूगढ़ - चंडीगढ़ एक्सप्रेस (15903) :बुधवार को अंबाला से सरहिंद, मोहाली होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।
3. कोचूवेली-चंडीगढ़ एक्सप्रेस(12217): अंबाला कैंट, सरहिंद, मोहाली होते हुए चंडीगढ़ आएगी।
4. बांद्रा टर्मिनस-चंडीगढ़ एक्सप्रेस (22451): अंबाला कैंट, सरहिंद,मोहाली से होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी ।
5. लखनऊ -चंडीगढ़ एक्सप्रेस(15011):अंबाला कैंट से होते हुए सरहिंद, मोहाली होकर चंडीगढ़ पहुंचेगी
6.अंबाला अंदौरा-अंबाला कैंट पैंसेजर74992) : सरहिंद होते हुए अंबाला जाएगी।
7. चंडीगढ़-अंबाला अंदौरा पैसेंजर(74991) : सरहिंद, मोरिंडा होते हुए अंबाला जाएगी।

चंडीगढ़ - रामनगर एक्सप्रेस (15031/32) अंबाला और चंडीगढ़ केबीच सोमवार को नहीं चलेगी। यह साप्ताहिक ट्रेन हैं।
कालका -अंबाला पैसेंजर (54532) ट्रेन छह दिन तक कैंसिल रहेगी।
विज्ञापन

ये ट्रेनें चलेंगी देरी से

1.बांद्रा टर्मिनस- कालका एक्सप्रेस (22925) अपने निर्धारित समय से एक घंटा देरी से चंडीगढ़ पहुंचेगी। यह ट्रेन अंबाला कैंट से धूलकोट स्टेशन के बीच रोकी जाएगी।
2. चंडीगढ़ -लखनऊ एक्सप्रेस (15012) निर्धारित समय से देरी से चलेगी। यह ट्रेन 2:55 घंटे देरी से शाम को 7:55 बजे चलेगी।
 चार घंटे देरी से चलेगी ये ट्रेनें
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है। इसमें इन ट्रेनों का रूट 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक बदला रहेगा। इन रूट पर 11.50 से 15.50 तक ब्लाक रहेगा। यह ब्लाक चार घंटे का ब्लाक रहेगा।
 चंडीगढ़ - जयपुर एक्सप्रेस (19718) मोहाली, सरहिंद, होते हुए अंबाला कैंट पहुंचेगी।  वहीं डिब्रूगढ़- चंडीगढ़ एक्सप्रेस  अंबाला कैंट, सरहिंद, मोहाली होते हुए चंडीगढ़ पहुंचेगी।

अंबाला कैंट से दप्पर रेलवे स्टेशन केबीच डबलिंग का काम चल रहा है। इसलिए रुट डायवर्जन के साथ ट्रेनों को कैंसिल किया गया है।
- दिनेश कुमार, डीआरएम, अंबाला डिवीजन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें