फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, मौत कैसे-कैसे आ जाती है, 4 हादसे

Tue, 11 Nov 2014 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मौत ऐसे भी आती है, किसी ने सोचा न होगा। पंजाब में 4 अलग-अलग हादसों में आज 7 लोगों की मौत हो गई। दो हादसे लुधियाना में, एक मोगा, एक अबोहर और एक हादसा पटियाला में हुआ।
विज्ञापन


लुधियाना में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, रेलवे फाटक के पास खेल रही बच्ची को बचाने के चक्कर में एक बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया।

स्कूटर को घसीटते ले गई कार
लुधियाना में किचलू नगर पुलिस चौकी के सामने तेज रफ्तार कार ने स्कूटर पर जा रहे दो युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद वाहन चालक स्कूटर सवार दोनों युवकों को अपने साथ करीब पचास फीट तक घसीटते ले गया।
विज्ञापन


युवकों की पहचान बाढ़ेवाल अवाणां निवासी मनप्रीत सिंह (27) और इंद्रप्रीत सिंह (23) के रूप में हुई है। एसएचओ सब इंस्पेक्टर सुरिंदर चोपड़ा ने कहा कि अभी कार चालक का कुछ पता नहीं चला है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ट्रैक्टर चालक ने महिला को कुचला

पटियाला में डीएमडब्लयू फाटक से विर्क कालोनी की तरफ जाते समय ट्रैक्टर चालक ने सुखदेव सिंह के मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी पत्नी अमरजीत कौर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुखदेव सिंह व उनका लड़का मामूली रूप से घायल हो गए। त्रिपड़ी थाना पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सुखदेव सिंह निवासी सरहंद के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है।

उधर, सदर समाना पुलिस ने हिम्मत कुमार निवासी आनंद कालोनी पटियाला के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

बयान के मुताबिक शिकायतकर्ता का चाचा मोटरसाइकिल से किसी काम से जा रहे थे। रास्ते में गांव बदनपुर के पास उनकी मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्ची को बचाने में ट्रेन की चपेट में

लुधियाना की अब्दुल्लापुर बस्ती स्थित मंजीत नगर रेलवे फाटक पर सोमवार देर शाम बच्ची को बचाने के चक्कर में बुजुर्ग ट्रेन की चपेट में आ गया।

पहचान मंजीत नगर निवासी राजविंदर सिंह (52) के रूप में हुई है। इसी दौरान बच्ची भी ट्रेन की टक्कर से बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायल बच्ची को सिविल अस्पताल दाखिल करा दिया था।

बस की चपेट में आने से मौत
सोमवार की सुबह कोटकपूरा बाईपास के नजदीक तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से घायल हुए साइकिल सवार मजदूर को डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फोकल प्वाइंट चौकी के इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि मरने वाले का नाम बस्ती सांधावाली निवासी बलविंदर सिंह है। बेटे हरबंस सिंह के बयानों के आधार पर बस चालक संजीव कुमार निवासी चुरड़ (मलौट) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

साइकिल सवार की मौत
अबोहर (फिरोजपुर) के गांव बल्लूआना के निकट रविवार रात एक अज्ञात वाहन ने एक साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर, सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान सोमा सिंह पुत्र छिंदर सिंह निवासी गांव चंदनवां, जिला मोगा के तौर पर हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें