फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूटी मास्टर प्लान के लिए सांसद खेर के 7 बड़े सुझाव

Mon, 30 Jun 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी के प्रशासक की सलाहकार समिति की सोमवार को हुई बैठक में सांसद किरण खेर ने चंडीगढ़ को लेकर अपना विजन सामने रखा। उन्होंने मेट्रो को चंडीगढ़ के लिए गैर जरूरी बताया और उसकी जगह मोनोरेल चलाने की वकालत की। इसके साथ उन्होंने शहर के सात प्रमुख मुद्दों पर अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन


1. ट्रैफिक : मोनोरेल और रिंगरोड चाहिए
खेर ने कहा कि ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए चंडीगढ़ में मेट्रो चलाना जरूरी नहीं। मेट्रो के लिए 2 से 4 मिलियिन जनसंख्या होनी चाहिए। ऐसे में चंडीगढ़ में मोनोरेल शुरू होनी चाहिए। अंडरग्राउंड या मल्टीलैवल पार्किंग जरूरी है। ट्रैफिक कम करने के लिए रिंग रोड होनी चाहिए।

पेक बने आईआईटी और पीजीआई बने एम्स

2. हेल्थ एंड एजुकेशन : पीजीआई और पेक को अपग्रेड करें
पेक को आसानी से अपग्रेड कर आईआईटी और पीजीआई को अपग्रेड कर एम्स बनाया जा सकता है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में हर राज्य में एक एम्स, आईआईटी और आईआईएम खोलने का वादा किया है। प्रशासन को इनमें से दो चंडीगढ़ में स्थापित कराने के लिए केंद्र सरकार से बातचीत करनी होगी।
 
3. बिजली : अपना पावर प्लांट हो
चंडीगढ़ को बिजली खरीद के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर न होना पड़े, इसके लिए चंडीगढ़ को अपने पावर प्लांट की जरूरत है, ताकि बिजली पैदा की जा सके। कोल माइन की एलोकेशन के लिए प्रशासन को संबंधित मंत्रालयों से बातचीत करनी होगी।

पानी और हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स पर ये कहा

4. पानीः चंडीगढ़ में पानी की सप्लाई बढ़ाने की जरूरत है। यूटी के प्रशासक को पंजाब सरकार के साथ मिलकर भाखड़ा की मेन लाइन से चंडीगढ़ के लिए पानी की सप्लाई बढ़ाने के लिए बातचीत करनी होगी।

5. हाउसिंग बोर्ड फ्लैट्स: बिल्डिंग बायलॉज में छूट चाहे मास्टर प्लान का हिस्सा न हो लेकिन इस मुद्दे के महत्व को देखते हुए और लोगों की लंबित मांगों को देखते हुए प्रशासन को तीन माह के अंदर नीड बेस्ड चेंजेस को फाइनल करना चाहिए।
विज्ञापन

लाल डोरे की सीमा और हाईकोर्ट परिसर का विस्तार

6. लाल डोरे की सीमा बढ़ेः गांव के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लोड डोरे की लिमिट को एक्सटेंड करना चाहिए। इसका उल्लेख मास्टर प्लान में होना चाहिए।

7. हाईकोर्ट परिसर: हाईकोर्ट की जरूरतों को देखते हुए इसके विस्तार का प्रावधान होना चाहिए। साथ ही सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न हो इसको लेकर भी कदम उठाने चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें