69वें गणतंत्र दिवस पंजाब में धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तिरंगा फहराया। इस मौके पर प्रदेश भर में समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल बदनौर ने पठानकोट में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और पेरड की सलामी ली।
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पटियाला में वाइपीएस ग्राउंड में ध्वजारोहरण किया। परेड की सलामी ली, वहीं समारोह में पुलिस, एनसीसी और एनएसएस के कैडरों ने मार्चपास्ट भी किया। विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं।
कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुररदासपुर के सरकारी कालेज में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कैबिनेट मंत्री साधु सिंह ने अमृतसर में तिरंगा फहराकर लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने संगरूर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।