फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 11 अंतरराज्यीय नाके लगाकर जांचे 678 वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नशीली दवाओं, शराब और अवैध हथियारों के प्रवाह की जांच पर विशेष ध्यान देने के साथ पड़ोसी राज्यों और चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से जिले में ऑपरेशन सील-3 चलाया गया।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि ऑपरेशन के दौरान दो एसपी और पांच डीएसपी की देखरेख में 90 अधिकारियों की तैनाती के साथ कुल 11 अंतरराज्यीय नाके लगाए गए थे। वाहन एप पर 678 वाहनों की जांच की गई जिनमें से 69 के चालान जारी किए गए और 14 वाहनों को जब्त कर लिया गया। ऑपरेशन के दौरान 30 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया। ऑपरेशन का नेतृत्व करने वाले टीम में एसपी (जांच) अमनदीप सिंह बराड़, एसपी (ग्रामीण) मनप्रीत सिंह, डीएसपी सिटी-2 हरसिमरत सिंह बल्ल, डीएसपी मुल्लांपुर धर्मवीर सिंह, डीएसपी जीरकपुर विक्रम बराड़, एएसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया और डीएसपी सिटी-1 प्रभजोत कौर शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें