फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

65 साल के डोंग ने खिलाड़ियों को दिए ताइक्वांडो के टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरिया के ग्रैंड मास्टर चांग सियांग डोंग ने ट्राइसिटी के युवा ताइक्वांडो खिलाड़ियाें को वर्कशॅाप के दौरान टिप्स दिए। इस दौरान सेमिनार में खिलाड़ियाें को इस खेल से जुड़ी नई तकनीक से भी अगवत कराया गया। डोंग दो दिन से शहर में थे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ियाें के लिए वर्कशॉप और सेमिनार का आयोजन मास्टर शिव घारती के नेतृत्व वाली एमराल्ड मार्शल आर्ट अकादमी की ओर से किया गया। वर्कशॉप में ट्राइसिटी से विभिन्न आयु वर्ग के 100 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे। इनमें 4 वर्ष से लेकर अंडर-30 के खिलाड़ी शामिल रहे।
कोरिया के ग्रैंड मास्टर चांग सियांग डोंग जो खुद उच्च श्रेणी के ब्लैक बेल्ट मास्टर हैं और वर्ल्ड ताइक्वांडो कोरिया के प्रधान भी हैं, ने वर्कशॉप के दौरान ताइक्वांडो के खिलाड़ियाें को बेसिक से लेकर हर तरह के दाव-पेच बताए। इनमें फुटवर्क पर खासतौर से ध्यान दिया गया। सेमिनार के दौरान ग्रैंड मास्टर चांग सियांग डोंग ने बताया कि वह 65 वर्ष के हैं और इस उम्र मे उन्हें फिट बनाने में ताइक्वांडो का विशेष महत्व है। उनके अनुसार इस खेल के जरिए युवा अपने आप को फिट और मानसिक रूप से तनावमुक्त रख सकते हैं। ताइक्वांडो खेल के साथ आपको आत्मरक्षा करना भी सिखाता है। खासतौर पर लड़कियां इससे अधिक जुड़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें