पंजाब सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए कॉलेजों में नियुक्त 65 एसोसिएट प्रोफेसर को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन देने का फैसला लिया है।
पहली बार पंजाब के कॉलेजों में शिक्षकों को प्रोफेसर पद से नवाजा गया है। देश भर के राज्यों में पहली बार यूजीसी नियमों में कैरियर एडवांसमेंट स्कीम(कैश) के तहत यह प्रमोशन दी गई है।
पीयू सीनेटर और जीसीजी-42 में एसोसिएट प्रोफेसर डा.दलीप कुमार ने बताया कि 2012 से 65 को प्रोफेसर पद पर प्रमोशन दी गई है। उन्होंने पंजाब सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है।
उन्होंने कहा कि इस फैसले के बाद अब चंडीगढ़ और साथ लगते राज्यों में भी कैश के तहत शिक्षकों को प्रोफेसर बनने का मौका मिल सकेगा। यूजीसी की नोटिफिकेशन को सभी राज्यों को अपनाना चाहिए।