फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बुजुर्गों का 'तिरस्कार', 63 हजार को अब तक पेंशन का इंतजार

Fri, 29 Dec 2017 02:26 PM IST
मोहित धुपड़/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
60 की उम्र पार कर चुके हैं, सभी दस्तावेज पूरे करके विभाग में जमा करवा चुके हैं। बावजूद इसके अब तक 63 हजार बुजुर्गों को पेंशन का इंतजार है। मामला हरियाणा का है। काफी समय से आवेदन पेंडिंग ही चल रहे है। इस संदर्भ में जहां विभागों की कार्यप्रणाली कछुआ चाल चल रही है,
विज्ञापन


वहीं पेंशन के इंतजार में बुजुर्गों को जिलों में समाज कल्याण कार्यालयों के धक्के खाने पड़ रहे हैं। कुछ बुजुर्गों ने बताया कि वहां से उन्हें सिर्फ यही जवाब मिलता है कि उनके आवेदन आगे भेज दिए गए हैं। हाईकमान से हरी झंडी मिलने के बाद ही उनकी पेंशन पर फैसला होगा।

बेसहारा बुजुर्गों को सम्मान भत्ता देती है सरकार
हरियाणा सरकार बुजुर्गों को 1800 रुपये प्रतिमाह सम्मान भत्ते के रूप में बुढ़ापा पेंशन देती है। ये पेंशन राशि पूरे भारत में सबसे ज्यादा हरियाणा में ही है। नवंबर 2018 से ये राशि मनोहर सरकार अपने घोषणा पत्र में किए वादे के अनुसार 2000 रुपये प्रतिमाह कर देगी।
विज्ञापन


सवा दो साल में साढ़े तीन लाख बुजुर्गों को लाभ
हरियाणा में पिछले सवा दो सालों में 358733 नए बुजुर्गों को पेंशन का लाभ मिला है। लेकिन रफ्तार इतनी धीमी है कि लेकिन पिछले कई महीनों से पेंशन के लिए 63618 बुजुर्गों के आवेदन पेंडिंग ही पड़े हैं। जिस वजह से बुजुर्गों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बुजुर्गों से किया वादा हरियाणा सरकार निभा रही है। एक  नवंबर 2018 से पेंशन 1800 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। सरकार बुजुर्गों के सम्मान भत्ते को लेकर भी पूरी तरह से गंभीर है। जो केस पेंडिंग पड़े हैं, उस बारे में रिपोर्ट ली जाएगी और अफसरों को निर्देश दिए जाएंगे कि जल्द इन पेंडिंग केसों को क्लीयर किया जाएगा। ताकि बुजुर्र्गों को किसी प्रकार की दिक्क्त न हो।
विज्ञापन

- कृष्ण कुमार बेदी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री, हरियाणा सरकार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें