सेक्टर-20 के कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कन्वोकेशन के बाद डिग्री लेकर खुशी जताते स्टूडेंट्स।
- फोटो : अमर उजाला
सेक्टर-20 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन (जीसीई) में मंगलवार को 60वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब और हरियाणा के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी मुख्य अतिथि थे।
बीएड और एमएड पास करने वाले 250 भावी शिक्षकों को प्रो. सोलंकी के हाथों डिग्री मिली। संबोधन में प्रो. सोलंकी ने कहा कि काबिल शिक्षक ही सभ्य समाज के रचानाकर होते हैं।
उन्होंने युवाओं से कहा कि वह टीचिंग जैसे प्रोफेशन में ईमानदारी, अनुशासन और चरित्र निर्माण को अपने जीवन का अहम हिस्सा बनाऐं। दीक्षांत समारोह में डायरेक्टर हायर एजुकेशन जितेंद्र यादव विशेष अतिथि थे।
प्रिंसिपल डॉ. हर्ष बत्रा ने कॉलेज रिपोर्ट में साल भर की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि ने कॉलेज रिसर्च जरनल एजुकेशनल बेकन के पांचवें संस्करण का विमोचन किया।
इस मौके पर एमएड में पहले तीन स्थान पर रही छात्रा मोनिका, आशिमा गुप्ता और लीजा महाजन को सम्मानित किया गया। बीएड टॉपर मनोज कौर बाजवा, जसवंत कौर और अर्पित शर्मा को भी सम्मानित किया गया।