6 साल की बच्ची ने खुद को बचाने को खूब हाथ-पैर मारे, पर हैवान को तरस नहीं आया और रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी, शर्मनाक घटना। पंजाब के लुधियाना में बस्ती जोधेवाल इलाके के लिए मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक खाली प्लॉट में मंगलवार से लापता चल रही छह वर्षीय बच्ची का शव मिला।
लोगों का आरोप था कि इलाके में रहने वाले बल्लू पंडित ने पहले बच्ची के साथ दुराचार किया और खुद को बचाने के लिए गला दबा कर बच्ची की हत्या करके शव को झाड़ियों में फेंक दिया। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बल्लू पंडित को काबू कर उसकी खूब धुनाई की।
पुलिस ने किसी तरह से आरोपी को लोगों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद स्वैब जांच के लिए भेजा गया है।