फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: लुधियाना के छह साल के बच्चे की पीजीआई में मौत, एक और पॉजिटिव मिला

Sun, 17 May 2020 03:41 PM IST
ajay kumar वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में एक बार फिर पंजाब के एक कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत हो गई। रविवार को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह मौत भी पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में हुई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी पंजाब के एक बच्चे की पीडियाट्रिक सेंटर में इलाज के दौरान मौत हुई थी। बाद में उसे कोरोना होने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


लुधियाना (पंजाब) के हैबोवाल निवासी 6 साल वर्षीय बच्चे को 15 मई को पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में भर्ती किया गया था, जिसकी रविवार को मौत हो गई। पीजीआई प्रशासन के अनुसार, बच्चे को एक्यूट लिवर फेल्योर, रेस्पेरेट्री फेल्योर और एक्यूट हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां थीं। लेकिन बच्चे को कोरोना होने की पुष्टि भी हो गई थी।

पीजीआई प्रशासन के अनुसार, बच्चे के संपर्क में आए एक डॉक्टर समेत छह लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। एक रेजिडेंट डॉक्टर ने कोरोना के संदिग्ध होने के बावजूद बच्चे के संपर्क में आने में दौरान कोरोना से संबंधित मानकों की अनदेखी की, इसलिए उसका सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजा गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर के जिस वार्ड में कोरोना पॉजिटिव बच्चे की मौत हुई है, वहां भर्ती एक अन्य 6 वर्षीय बच्चे को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमित यह बच्चा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का निवासी है। रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उसे तत्काल कोरोना डेडिकेटेड हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया। वहीं इस कोरोना पॉजिटिव बच्चे के भी संपर्क में आए सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर को क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि उसकी मां को उसके साथ ही आइसोलेशन वार्ड में रखकर उसके पिता को क्वारंटीन किया गया है।  
 
एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर पर मंडरा रहा कोरोना का खतरा  
पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर पर एक बार फिर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। वार्ड में इससे पहले भी पंजाब के ही एक और बच्चे की मौत हो चुकी है, जिसके बाद में कोरोना की पुष्टि होने पर पीजीआई के डॉक्टर और स्टाफ भी कोरोना संक्रमण की जद में आ गए थे। वहीं रविवार को हुई दूसरी मौत के बाद एक बार फिर खतरा बढ़ गया है। वार्ड में भर्ती अन्य बच्चों और उनके परिजनों को भी संक्रमण होने की आशंका है, जबकि पीजीआई प्रशासन का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के मानकों का सभी यूनिट में पूरी तरह से पालन हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें