भले ही चंडीगढ़ में धुंध अभी नहीं है, मगर दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ आने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से प्रभावित हो रही हैं और लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
बुधवार को पांच ट्रेनें लेट रहीं। इनमें कालका मेल साढ़े तीन घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस ढाई घंटे, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट और साईं नगर शिरडी एक्सप्रेस चालीस मिनट लेट रही।
चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने व यहां से जाने वाली छह ट्रेनें वीरवार को धुंध की वजह से रद्द रहेगी। इनमें चंडीगढ़ नई शताब्दी, जन शताब्दी, सद्भावना एक्सप्रेस, कालका मेल व अंबाला-कालका पैसेंजर शामिल हैं। वहीं अंबाला से जाने वाली कटिहार एक्सप्रेस भी वीरवार को रद्द रहेगी।