फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला और करनाल के बीच 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Tue, 21 Apr 2015 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे ने अपनी छह पैसेंजर गाड़ियों को एक माह के लिए बंद कर दिया है। यह गाड़ियां 15 अप्रैल से 20 मई तक बंद रहेंगी। ऐसे में करनाल से कुरक्षेत्र और अंबाला जाने वाले दैनिक रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इससे रेल यात्रियों का शेड्यूल गड़बड़ा गया है। बड़ी संख्या में लोगों को रोडवेज का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दरअसल 15 अप्रैल से रेलवे ने पानीपत से अंबाला और कुरुक्षेत्र से अंबाला के बीच की छह ट्रेनों को 20 मई तक के लिए बंद कर दिया है। इससे करनाल से अंबाला जाने वाले और अंबाला से करनाल आने वाले सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे हैं। इसके साथ ही पानीपत और कुरुक्षेत्र के यात्री भी परेशान हो रहे हैं।

कुरुक्षेत्र और पानीपत जंक्शन होने के कारण यहां ज्यादातर एक्सप्रेस गाड़ियां रुक जाती हैं। इस वजह से दैनिक यात्री इन गाड़ियों का लाभ उठा लेते थे। करनाल स्टेशन पर ज्यादतर एक्सप्रेस गाड़ियां नहीं रुकतीं। अब पैसेंजर बंद होने से इन यात्रियों के पास रोडवेज बसों के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है।
विज्ञापन


करीब छह महीने से एक्सप्रेस ट्रेनों की एमएसटी बनाना रेलवे ने बंद कर दिया है। इसलिए अब यात्री पैसेंजर ट्रेन से ही यात्रा करते थे। अब यह भी बंद हो गई हैं।

300 यात्री रोजना जाते हैं अंबाला
करनाल से करीब 300 दैनिक यात्री अंबाला के बीच सफर करते हैं। ये ट्रेन बंद होने से यह यात्री सीधे प्रभावित हुए हैं। इसके बाद यात्रियों ने या तो बसों की तरफ रुख कर लिया है या फिर अपनी टाइमिंग में परिवर्तन किया है।

ये गाड़ियां हुईं बंद
ट्रेन नंबर 64482- अंबाला से कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 64481- कुरुक्षेत्र से अंबाला, ट्रेन नंबर 64548- कुरुक्षेत्र से अंबाला, ट्रेन नंबर 64547- अंबाला से कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 74993, डेमू ट्रेन- अंबाला से कुरुक्षेत्र, ट्रेन नंबर 74944- कुरुक्षेत्र से अंबाला। यह सभी पैसेंजर गाड़िया हैं और सभी की टाइमिंग भी अलग-अलग है।

इनमें से करनाल को 64481 गाड़ी बंद होने से परेशानी आई हैं। यह गाड़ी रात को 8:40 पर करनाल से अंबाला के लिए चलती है। लेकिन, पिछले पांच दिन से बंद है। अब रात को 7:26 पर कालका पैसेंजर के जाने के बाद अंबाला जाने के लिए रात 10 बजे से पहले कोई गाड़ी नहीं है।

इसी तरह शाम को 5:50 पर कुरुक्षेत्र से अंबाला जाने वाली और दोपहर को नग्गल डैम पैसेंजर को बंद करने से करनाल स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। बताया जाता है कि दिल्ली मंडल ने इन पैसेंजर ट्रेनों को कुछ समय के लिए ब्लाक दिया है, क्योंकि इस रूट पर रिपेयर वर्क चल रहा है।
 
शताब्दी का भी नहीं हुआ अभी तक ठहराव
करनाल में शताब्दी के ठहराव को लेकर मुख्यमंत्री दो सप्ताह पहले घोषणा कर चुके हैं, इतना ही नहीं हर तरफ से इसके प्रस्ताव को भी पारित कर दिया गया है, लेकिन यह गाड़ी अभी भी करनाल में रूकनी शुरू नहीं हुई है।

रेलवे को लिखा पत्र
दैनिक यात्री संघ के पूर्व प्रधान दविंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम द्वारा शताब्दी रोकने की घोषणा के बाद शताब्दी का ठहराव कब शुरू होता है, यह वक्त ही बताएगा। लेकिन, एक साथ छह पैसेंजर बंद होने से दैनिक यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उन्होंने इस विषय में रेलवे को पत्र लिखकर इन गाड़ियों फिर से चलाने की मांग की है।

हमें इस बारे में कोई सूचना नहीं है कि गाड़ियां क्यों बंद कर दी गई हैं। हमारे पास संदेश आया कि छह गाड़ियां रद्द कर दी गई हैं। इससे अधिक अंबाला डीआरएम या दिल्ली डीआरएम ही बात पाएंगे। शताब्दी के ठहराव की अभी कोई सूचना नहीं मिली है।
-रमेश माथुर, स्टेशन अधीक्षक, करनाल

यह मामला हेडक्वार्टर का है। हमें इस बारे में सूचना नहीं दी जाती। हमारे पास आदेश आते हैं कि गाड़ियों को बंद कर दिया जाए, तो हम कर देते हैं। क्यों बंद हुई यह जानकारी तो हेडक्वार्टर ही दे सकता है।
विज्ञापन

-एके कठपालिया, डीआरएम, अंबाला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें