फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य वीरता की पुरस्कार राशि में 6 गुणा वृद्धि

Mon, 02 Jun 2014 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सैनिकों के परिवारों को विभिन्न योजनाओं के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि और वित्तीय सहायता में अभूतपूर्व वृद्धि की है। जिसके तहत परमवीर चक्र की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर सर्वाधिक दो करोड़ तथा अशोक चक्र की राशि को एक करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन


वीरता पुरस्कारों की राशि में बढ़ोतरी के संबंध में मुख्य सचिव कार्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। युद्ध वीरता पुरस्कार के तहत दी जा रही राशि में यह वृद्धि लगभग छह गुना तक है।

परमवीर चक्र विजेताओं को दी जा रही 31 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर दो करोड़, महावीर चक्र के लिए राशि को 21 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये, वीर चक्र के लिए 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये, सेना, नौसेना व वायु सेना वीरता पुरस्कार राशि को 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसी प्रकार, शांतिकाल वीरता पुरस्कारों में अशोक चक्र विजेताओं को 31 लाख रुपये से बढ़ाकर एक करोड़ रुपये, कीर्ति चक्र पुरस्कार की राशि को 21 लाख रुपये से बढ़ाकर 51 लाख, शौर्य चक्र के लिए 15 लाख रुपये की राशि को बढ़ाकर 31 लाख रुपये, सेना, नौसेना व वायु सेना वीरता पुरस्कार राशि को 7.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें