फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव प्रक्रिया पर नजर रहेगी इनकी

Sun, 23 Mar 2014 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर जिले में चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए छह उड़न दस्ता टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन


यह टीमें चुनाव के दौरान किसी भी तरह के काले धन, उपहार देने, शराब बंटवाने एवं अन्य किसी भी प्रकार के लेन-देन पर कड़ी नजर रखेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया ने बताया कि पंचकूला एवं कालका विधानसभा क्षेत्र में तीन-तीन उड़न दस्ता टीमें लगाई गई हैं।

यह टीमें समस्त चुनाव प्रक्रिया के दौरान धन, बल और प्रलोभन के गैर कानूनी इस्तेमाल की कोई भी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करेंगी। इस दौरान पारदर्शिता रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोेग्राफी भी करवाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी विधानसभा की उड़न दस्ता टीम में पुलिस स्टेशन सेक्टर-20 एवं पुलिस स्टेशन एमडीसी पंचकूला क्षेत्र में शहरी संपदा के भूमि अभिग्रहण अधिकारी एमएस सांगवान को डिप्टी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अन्य टीमों के लिए भी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें