फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में छह और पंचकूला में एक पॉजिटिव मिला, मोहाली में एक की मौत, 11 लोग और संक्रमित

Wed, 01 Jul 2020 01:20 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/मोहाली/पंचकूला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना के 6 नए मामले सामने आए। यह सभी मरीज अपने परिवार व कार्यस्थल पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। इन मरीजों में सेक्टर-41 के एक ही परिवार के तीन सदस्यों के अलावा सेक्टर-23, सेक्टर-32 और धनास के एक-एक मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-41 के तीन मरीजों में 15 वर्षीय किशोर, 47 वर्षीय महिला और 53 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। वहीं, धनास निवासी 40 वर्षीय पुरुष अपने कार्यस्थल में पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आकर संक्रमित हुआ है। वहीं सेक्टर-23 में 65 वर्षीय वृद्धा और सेक्टर-32 में 36 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुईं हैं।

इन 6 मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना के कुल 450 केस हो गए हैं। वहीं दूसरी तरफ कोरोना के 9 पॉजिटिव मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डिस्चार्ज होने वाले मरीजों में सेक्टर-39 का एक, सेक्टर-24 के 7 और सेक्टर-43 का एक मरीज शामिल है।

विज्ञापन

मोहाली में कोरोना से एक की मौत, 11 नए मरीज मिले

मोहाली में कोरोना से एक मीडियाकर्मी की मौत हो गई। उनका कुछ साल पहले किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। उनकी तबीयत ठीक नहीं होने से वह इसी महीने दिल्ली से अपने घर मोहाली आए थे। यहां उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सोमवार देर रात उनकी मौत हो गई। कोरोना की वजह से जिले में यह चौथी मौत है। इसके साथ ही मंगलवार को 11 और लोग पॉजिटिव आए हैं। जबकि एक व्यक्ति तंदरुस्त होकर घर लौटा है। 

जानकारी के मुताबिक मीडियाकर्मी का 2013 में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके बाद वह रेगुलर जॉब कर रहे थे और विदेश में बतौर हेड काम संभाल रहे थे। करीब एक साल से स्वस्थ नहीं होने के चलते आजकल दिल्ली में ही रह रहे थे। जून के शुरू में उनकी तबीयत खराब हुई तो वह दिल्ली से मोहाली फेज-10 अपने घर आ गए। यहां एक निजी अस्पताल में उनकी किडनी की बीमारी का इलाज चल रहा था। सोमवार देर रात करीब 2 बजे उनका देहांत हो गया। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक श्मशान घाट में किया गया है। इस दौरान उनके परिवार के लोग मौजूद रहे। 

जिले में कोरोना से चौथी मौत
इससे पहले नयागांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग, खरड़ में एक महिला और जीरकपुर के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत चुकी है। अब यह चौथी मौत है। मीडियाकर्मी की मौत पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर अपना शोक संदेश भेजा है।

कोरोना की चपेट में आए 11 लोग
मंगलवार को 8 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, यह सभी डेराबस्सी के गांव बेहड़ा के रहने वाले हैं। वहीं, फेज-4 मोहाली का एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। जबकि लालडू मंडी में 46 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव आया है। वह यूपी से लौटा था। जबकि ढकौली में 55 वर्षीय एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है। वह पहले से ही बीमार चल रहा था। उधर, खरड़ का 23 वर्षीय एक युवक कोरोना को मात देकर घर लौटा है।
विज्ञापन

पंचकूला में एक युवक को हुआ कोरोना

पंचकूला में कोरोना वायरस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मंगलवार को भी सेक्टर-7 स्थित 18 वर्षीय युवक में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसकी पुष्टि सेक्टर-6 पंचकूला सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने की है। युवक को जुकाम की शिकायत थी। इसी को देखकर उसने पंचकूला सिविल अस्पताल के स्पेशल फ्लू वार्ड में सैंपल दिए थे।

जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीड़ित के संपर्क में आए लोगों की लिस्ट बनाई जा रही है। पंचकूला में कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा 164 हो गई है। इसमें से अब तक 84 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें