चंडीगढ़। अलग-अलग जगहों पर जुआ खेलते पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार करके 12,840 रुपये बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव दड़वा निवासी श्रीकिशन, रवि शंकर, धर्मेद्र, दया शंकर, सेक्टर-56 निवासी रोहित और सुनील के रूप में हुई है। संबंधित थाना पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके पूछताछ शुरू कर दी है।
औद्योगिक थाना पुलिस ने श्रीकिशन, रवि शंकर, धर्मेंद्र व दया शंकर को गांव दड़वा स्थित पीआरटीसी ट्रांसपोर्ट के पास से जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इन चारों से पुलिस को 10,630 रुपये बरामद हुए। वहीं सेक्टर-56 निवासी सुनील व रोहित को सेक्टर-56 से ही जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 2210 रुपये बरामद किए।