फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने 5 लोगों को रौंदा, सभी की दर्दनाक मौत

Tue, 23 May 2017 06:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सड़क पर कैंटर ने पांच लोगों को रौंद डाला, इस दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की जान चली गई। घटना हरियाणा के पानीपत की है,  पानीपत के नेशनल हाइवे नंबर-1 पर पसीना कलां गांव के पास ये हादसा हुआ है। पसीना मोड़ के सामने जीटी रोड पर मंगलवार तड़के एक कैंटर पलट गया। लोग कैंटर सवारों की मदद के लिए आए ही थे कि पीछे से आ रहे कंटेनर ने उन्हें कुचल दिया। पांचों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सुबह तीन बजे दिल्ली से अनार की पेटियों से भरा कैंटर पानीपत की ओर आ रहा था। तभी पसीना मोड़ के सामने टायर फटने से कैंटर पलट गया। हादसे में कैंटर में सवार शिमला के पाठाघाटी के कर्ण सिंह पुत्र रमेश और कुंदन पुत्र रामसिंह जीटी रोड पर बिखरी पेटियां को हटाने लगे।

उनकी मदद के लिए पास के कृष्णा ढाबे पर काम करने वाला कमल पुत्र टीकाराम व डाडोला का कुलदीप पुत्र कृष्ण और बाइक से उतर कर राहगीर जौरासी गांव निवासी जितेंद्र पुत्र राजपाल अनार की पेटियों को हटाने लगे। तभी दिल्ली की ओर से आ रहे तेल के कंटनेर ने कैंटर सहित पांचों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना सदर पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें