चंडीगढ़। कर्फ्यू के बावजूद लोग घर से बाहर निकलने से बाज नहीं आ रहे। कर्फ्यू के दौरान बेवजह गेड़ी मारने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई बुधवार को भी जारी रही।
पिछले 24 घंटे में पुलिस ने शहर के अलग-अलग जगहों से 597 लोगों को राउंडअप किया, जो बेवजह सड़कों पर घूम रहे थे। इसके अलावा 11 लोगों को गिरफ्तार कर कुल 527 वाहनों को जब्त किया। वहीं 234 वाहनों को पूछताछ के लिए रोका गया। सबसे ज्यादा मामले ईस्ट डिवीजन के अंतर्गत सामने आए है। बुधवार को पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 366, सेंट्रल से 80 और साउथ डिवीजन से 121 लोगो को राउंडअप किया है। अगर बात करें 23 मार्च के मध्यरात्रि से अब तक कि तो पुलिस कुल 9857 लोगों को राउंडअप कर चुकी है। साथ ही 115 मामले दर्ज कर कुल 137 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें ईस्ट डिवीजन से 5862, सेंट्रल से 1819 और साउथ डिवीजन से 2776 लोगो को राउंडअप किया गया है। जबकि 5256 वाहन चेकिंग के दौरान 2469 वाहनों को जप्त किया गया है।