10 लाख लोग करा चुके इलाज
प्रदेश में अब तक 10 लाख लोग चिरायु कार्ड के जरिये आरोग्य हो चुके हैं। अब तक कुल 1 करोड़ 3 लाख से अधिक आयुष्मान-चिरायु कार्ड बनाए जा चुके हैं। इसमें 74,33,548 चिरायु कार्ड तथा 28 लाख 89 हजार आयुष्मान कार्ड हैं। आयुष्मान-चिरायु हरियाणा योजना के तहत प्रदेश में लगभग 9 लाख मरीजों के इलाज के लिए 1130 करोड़ रुपये से अधिक के क्लेम का भुगतान किया जा चुका है।
बिलों में अनावश्यक कटौती
आईएमए हरियाणा का आरोप है कि बगैर किसी ठोस कारण के मरीजों के इलाज के बिलों में कटौती कर दी जाती है। कारण पूछने पर कई महीनों बाद भी कोई जवाब नहीं मिलता। केंद्र सरकार ने 2021 में अस्पतालों में इलाज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी थी लेकिन हरियाणा सरकार ने अब तक इसे लागू नहीं किया है।
525 निजी अस्पताल हैं पैनल में
आयुष्मान भारत योजना के तहत हरियाणा के 1290 अस्पतालों को पैनल में रखा गया है। इसमें करीब 715 सरकारी और 575 निजी अस्पताल शामिल हैं। योजना के तहत कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के साथ 1,500 के करीब दूसरी बीमारियों का सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। निजी अस्पताल इलाज के बाद मरीज के बिलों को सरकार के पास भेजते हैं और सरकार इनका भुगतान करती है।