चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान बेवजह सड़कों पर घूम रहे लोगों पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की। रविवार शाम 7 से सोमवार शाम 7 बजे तक शहर के अलग-अलग जगहों से 306 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं 152 वाहन चेकिंग के दौरान 89 वाहनों को जब्त किया गया। इस तरह 23 के मध्यरात्रि से पुलिस ने अब तक 5601 लोगों को हिरासत में लिया। इसके अलावा 80 मामले दर्ज कर कुल 97 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ईस्ट डिवीजन में सबसे ज्यादा मामले
सोमवार को कर्फ्यू के दौरान सबसे ज्यादा हुड़दंग के मामले ईस्ट के अंतर्गत सामने आए। पुलिस ने ईस्ट डिवीजन से 167, सेंट्रल जोन से 59 और साउथ डिवीजन से 77 लोगो को राउंडअप किया गया। राउंडअप के मामले सबसे ज्यादा मनीमाजरा थाने के अंतर्गत सामने आए हैं।