फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशनसेक्टर 30 बी में 56 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अस्पतालों में हो रही खून की कमी को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सेक्टर- 30बी में रक्तदान शिविर लगाया गया। श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट एवं महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी और अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग लगाए गए शिविर में 56 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में सैनिटाइजेशन और सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करते हुए रक्तदान संपन्न हुआ।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन नगर निगम के पार्षद देवेंद्र सिंह बबला, पूर्व पार्षद सौरभ जोशी के साथ समाजसेवी विनीत जोशी और इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस स्टेशन के एसएचओ हरमिंदरजीत सिंह ने किया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया और कहा कि खून की कमी की समस्या को युवा वर्ग आगे आकर पूरी तरह दूर कर सकता है। उन्होंने रक्तदाताओं से तय समय पर रक्तदान कर जीवनदान देने का संदेश दिया। वहीं ट्रस्ट के पैट्रन अवतार सिंह सलारिया, अश्विनी कुमार, देवेंद्र शर्मा और राजकुमार मदान ने बताया कि कोविड के कारण लगातार ब्लड बैंकों में खून की कमी होती जा रही है। इस समस्या को दूर करने के लिए उनकी संस्था रक्तदान शिविर का आयोजन कर रही है। शिविर में रविंद्र सिंह रावत ने 38 वीं बार रक्तदान किया। शिविर को सफल बनाने में मंदिर मैनेजमेंट कमेटी और सेक्टर 30 के युवाओं ने सहयोग किया। शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक की डॉ. अनीता के नेतृत्व में रक्तदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।
इस अवसर पर शिव शक्ति मंदिर मैनेजमेंट कमेटी व सेक्टर 30 बी से प्रमोद सचदेवा रिंकू, संजीव कुमार बंटू, सतीश शर्मा, करण जोशी, रविंद्र हांडा, अनिल गोसांई, धर्मेंद्र पाल, ईश्वर, वरिंदर सिंह, सुनील गोसाईं, जसविंदर सिंह एवं साहिल कुका एवं शिव कावड़ महासंघ के लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, राजेंद्र कौशल ने सहयोग किया। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र व स्मृति चिह्न देकर प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें