फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7000 पशुओं के साथ माथा टेकने सुल्तानपुर लोधी आ रहे निहंग सिंहों को रोका, जिला प्रशासन से ठनी

Sat, 16 Nov 2019 09:09 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बाबा बकाला से हर साल पवित्र नगरी में गुरु पर्व के मौके पर गायों के काफिले को लेकर निहंग सिंह बाबा पाला सिंह आते थे और इस बार बाबा भरत सिंह व बाबा तरसेम सिंह की तरफ से करीब सात हजार के करीब गाय, भैंसें, बकरियों, घोड़े और ऊंट के काफिले को बाबा बकाले से सुल्तानपुर लोधी के लिए निकले। 

विज्ञापन


इस बार श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सरकार की तरफ से अनेक विकास कार्य कराए गए। हलके में हजारों नए पौधे रोपे गए। इन पौधों की रखवाली और साफ-सफाई को लेकर बाबा भरत सिंह और जिला प्रशासन के बीच शुक्रवार से ठनी हुई है। बाबा गायों को पवित्र नगरी सुल्तानपुर लोधी में लेकर जाने के लिए अड़े हैं और जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से भारी संख्या में पुलिस मुलाजिम तैनात करके स्थिति पर काबू पाने के साथ उन्हें रोका जा रहा है। 

शनिवार को एसडीएम डॉ. चारूमिता, एसएसपी सतिंदर सिंह, एसपी तेजबीर सिंह हुंदल, डीएसपी सरवन सिंह बल, तहसीलदार सीमा सिंह समेत अन्य आला अधिकारी पूरा दिन बाबा भरत सिंह व बाबा तरसेम सिंह से बातचीत करके वापस जाने के लिए राजी करते रहे, लेकिन निहंग सिंह अपनी जिद पर अड़े रहे। 

विज्ञापन
Trending Videos

एसडीएम डा. चारूमिता ने बताया कि पवित्र नगरी की सड़कों, शहर में साफ सफाई और लाखों की संख्या में पौधे लगाए गए हैं और उनकी संभाल के लिए असंख्य कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बाबा तरसेम सिंह को पवित्र नगरी में नतमस्तक होने के लिए आ रही संगत की मुश्किल को मुख्य रखते हुए गायों को सुल्तानपुर लोधी न लेकर जाने के लिए प्रेरित किया, परंतु स्थिति यथावत बनी हुई है। 

पिछले दो दिन से बेबे नानकी कॉलेज गर्ल्स मुंडी मोड़ में तकरीबन 7 हजार गाएं ठहरीं हुई हैं और कॉलेज कांप्लेक्स पूरी तरह से खराब कर दिया है। हरियाली भी मिटा दी गई है। कॉलेज स्टाफ व छात्राओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर ने कहा कि बाबा तरसेम सिंह के साथ बातचीत जारी है, परंतु अभी उन्हें मनाने की बातचीत किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। उन्होंने कहा कि 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए अब भी देश-विदेश से संगत का आगमन जारी है। जिनकी हर सुख-सुविधा को मुख्य रखते हुए बाबा तरसेम सिंह को सुल्तानपुर लोधी में गायों न ले जाने के लिए कहा है, जिससे पवित्र शहर की सुंदरता बनी रहे। 

बाबा तरसेम सिंह ने कहा कि वह पिछले कई वर्षों से श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर पवित्र नगरी में नतमस्तक होने आते हैं। इस बार भी वह अपनी गायों और सिंहों के साथ जाने के लिए आए है। लेकिन पुलिस प्रशासन की तरफ से हमें यहां पर जबरन रोका गया है। जबकि प्रशासन ने उन्हें प्रकाश पर्व के बाद आने के लिए कहा था, उसके अनुसार ही हम यहां आए हैं, लेकिन अब प्रशासन अपनी बात से मुकर रहा है। 

हमने तो प्रशासन से कहा कि वह शहर के बाहर तलवंडी चौधरियां से गांव झल्ललेई वाला से होते हुए जाएंगे, लेकिन हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम तो हर हाल में दर्शन करके जाएंगे। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भारी तादाद में आए पशुओं के लिए 200 बोरी कैटल फीड, 40 ट्राली चारा रोज मुहैया कराई जाए। पिछले दो दिन से गाएं भूखी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें