फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550वां प्रकाश पर्व: गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने टेका माथा

Thu, 07 Nov 2019 07:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर लोधी (कपूरथला)
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री बेर साहिब परिसर स्थित भाई मरदाना जी दीवान हाल में चल रहे गुरमति समागम में गुरुवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शमूलियत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज वह मानवता को समानता, प्यार और सहयोग सिखाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रति अपनी श्रद्धा-भाव प्रकट करने पहुंचे हैं। श्री गुरु नानक देव जी ने आदर्श समाज की नींव रखी और मानवता को सद्भावना और सांझीवालता से जोड़ा।

विज्ञापन


सीएम ने कहा कि बिहार स्थित श्री पटना साहिब में श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व समागमों को मनाने का सौभाग्य संगत को प्राप्त हुआ था। उनकी खुशकिस्मती है कि इस खास मौके पर गुरु साहिब ने उनसे भी सेवा ली। नीतीश कुमार के साथ बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव दीप कुमार, प्रमुख सचिव अंजनी कुमार और डीजीपी बिहार भी शामिल थे। उन्होंने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री बेर साहिब में माथा टेका। 

विज्ञापन

इस दौरान एसजीपीसी के प्रधान भाई गोबिंद सिंह लौंगोवाल, मुख्य सचिव डॉ. रूप सिंह और गुरुद्वारा श्री बेर साहिब सुल्तानपुर लोधी के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुरजीत सिंह सभरा ने सीएम नीतीश कुमार और उनके साथ आए वफद को सिरोपा बख्शीश किए और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व के मौके पर लामिसाल प्रबंध करके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समस्त सिख कौम के दिल जीत लिए थे। 

उन्होंने नीतीश कुमार को गुरु का सच्चा सेवक बताया। इससे पहले सरकार की ओर से मंत्री सुखविंदर सरकारिया और सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा ने नीतीश कुमार का स्वागत किया और बिहार की तर्ज पर सुविधाएं देने के बारे में अवगत करवाया। इसके अलावा सीएम ने संत बलबीर सिंह सीचेवाल के साथ निर्मल कुटिया का भी दौरा किया। यहां पर संत सीचेवाल ने उन्हें सम्मानित किया। 

इस अवसर पर एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जागीर कौर, अकाली नेता दरबारा सिंह गुरु, महेशइंदर गरेवाल, शरणजीत सिंह ढिल्लों, सीनियर अकाली नेता बलविंदर सिंह भून्दड़, एसजीपीसी की अंतरिम कमेटी के सदस्य भाई मनजीत सिंह, जरनैल सिंह करतारपुर, अमरीक सिंह कोटशमीर, एसजीपीसी सदस्य जत्थेदार सरवन सिंह कुलार, जरनैल सिंह डोगरांवाला और कुलवंत सिंह मन्नण मौजूद थे। इसके अलावा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने श्री हरमंदिर साहिब में भी माथा टेका।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें