चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रविवार को 17वां दीक्षांत समारोह हुआ। इस अवसर पर पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो. राजकुमार मुख्य अतिथि और रयात एंड बाहरा यूनिवर्सिटी ऑफ एजुकेशन एंड सोशल साइंसेज की पूर्व डीन डॉ. इंदु रिहानी विशिष्ट अतिथि थीं। वीसी ने 550 छात्रों को डिग्री प्रदान की। डिग्री हाथ में आते ही छात्रों के चेहरे पर मुस्कान छा गई।
प्रो. राजकुमार ने कहा कि उच्च शिक्षा में डिग्री हासिल करना स्वतंत्र रूप से सोचने का प्रमाण है। उन्होंने छात्रों को अपनी क्षमताओं पर विश्वास करने और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। प्रिंसिपल डॉ. एग्निस ढिल्लों ने स्वागत भाषण दिया। बीएड, एमएड, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड फैमिली काउंसलिंग के तीन सत्रों (2017-19, 2018-20 और 2019-21) के 550 छात्रों को डिग्री मिली है। कॉलेज के सचिव निर्मल सिंह ढिल्लों ने सभी छात्रों को बधाई दी और उन्हें एक समर्पित व जिम्मेदार शिक्षक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर भी जोर दिया। शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वालों को प्रशंसा प्रतीक प्रदान करने के बाद समारोह का समापन हुआ।
बॉक्स
तीनों सत्रों के टॉपर्स की सूची
2017-19 : बीएड में शेफाली वढेरा ने पीयू में 7वां, एमएड में रमनीत कौर ने पीयू में पहला, सोनम शर्मा ने छठा और हरमनदीप कौर ने सातवां स्थान हासिल किया। पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में अदिति बंसल ने पहला, कोमल ने आठवां और साक्षी ने नौवां स्थान हासिल किया। पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड फैमिली काउंसलिंग में सिमरन बत्रा ने पहला, मानवी दीप अरोड़ा ने दूसरा, आकृति मेहता और सात्विका ने तीसरा तथा अनुहेता घई ने पांचवां स्थान हासिल किया।
2018-20 : एमएड में निशा मलिक चौथे और दिव्या श्रीवास्तव आठवें स्थान पर रहीं। पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में सौम्या ने दूसरा, प्रतिमा ने सातवां, सीमा ने आठवां और स्वाति ने पीयू में दसवां स्थान हासिल किया।
2019-21 : एमएड में प्रभजोत पांचवें और कीर्ति घई छठे स्थान पर रहीं। पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग में हरनूर ने दूसरा, इंद्राणी नेगी ने तीसरा, पूर्वा ने पांचवां और मलिहा ने पीयू में आठवां स्थान हासिल किया। पीजी डिप्लोमा इन चाइल्ड गाइडेंस एंड फैमिली काउंसलिंग में पल्लवी ने पहला, हरप्रिया ने तीसरा, अनन्या ने पांचवां, दिव्या ने छठा, रोहिणी ने सातवां, सगुन ने नौवां तथा संचित और येशा ने पीयू में संयुक्त रूप से दसवां स्थान हासिल किया।