फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panjab University: पुटा के चुनाव का शंखनाद, 17 नवंबर को होगा मतदान, ये उम्मीदवार दिखाएंगे धाक

Mon, 07 Nov 2022 02:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

प्रधान पद के लिए यूआईईटी विभाग से नरेश कुमार और लॉ विभाग से सुपिंदर कौर आमने-सामने होंगे, वहीं सचिव पद के लिए बायोकैमिस्ट्री विभाग से अमरजीत सिंह और एसी जोशी लाइब्रेरी से वंदना अरोड़ा के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
Panjab University - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छात्र संघ चुनाव के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी में पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव का रविवार को शंखनाद हो गया। नामांकन वापसी की तारीख निकलने के बाद रिटर्निंग ऑफिसर प्रोफेसर विजय नागपाल मैदान में उतरे और उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी। 

विज्ञापन


प्रधान पद के लिए यूआईईटी विभाग से नरेश कुमार और लॉ विभाग से सुपिंदर कौर आमने-सामने होंगे, वहीं सचिव पद के लिए बायोकैमिस्ट्री विभाग से अमरजीत सिंह और एसी जोशी लाइब्रेरी से वंदना अरोड़ा के बीच मुकाबला होगा। 17 नवंबर को पुटा चुनाव के लिए मतदान होगा। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन होगा।

चुनाव के लिए उप प्रधान पद पर एसी जोशी लाइब्रेरी से सुमन सुमि और वंदना अरोड़ा, संयुक्त सचिव पद पर बायोफिजिक्स अवनीत सैनी और सर्वनरिंदर कौर, ट्रेसर्स न्यूक्लियर मेडीसिन विजयता चड्ढा और फॉरेंसिक साइंस से विशाल शर्मा के बीच मुकाबला होगा। पुटा में पुराने पदाधिकारी शिक्षकों के सातवें वेतनमान के मुद्दे को भी भुनाने का प्रयास करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर भी कड़ा मुकाबला
ग्रुप-एक के चार सीटों के लिए

1. अली अब्बास
2. गौतम बहल
3. खुशप्रीत सिंह बराड़
4. मोनिका मुनजिल
5. मृत्युंजय कुमार
6. नितिन अरोड़ा
7. नीलम पॉल
8. रानी मेहता

ग्रुप-2 की चार सीटों के लिए
1. बलराम सौदेन
2. दीपक सलुंकी
3. ममता गुप्ता
4. माधुरी रिशि
5. संतोष उपाध्याय
6. सुभाष साहू
7. सुरिंदर पाल सिंह
8. योगेश रावल

ग्रुप-3 की चार सीटों के लिए
1. अमृतपाल कौर
2. अनुपम बहरी
3. अश्वनी कुमार
4. गुरमीत सिंह
5. नीरज अग्रवाल
6. प्रसन्नता नंदा
7. प्रीति अग्रवाल
8. सुरुचि आदित्या

ग्रुप-4 के लिए सीटों के लिए
1. केशव मल्होत्रा
2. सुमन मक्कड़

ग्रुप-5 की एक सीट के लिए
1. शीना पाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें