फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : 25 दिसंबर को दुनिया सुनेगी गीता का ज्ञान, 55 हजार छात्र रचेंगे विश्व कीर्तिमान

Fri, 11 Dec 2020 12:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में 55 हजार स्कूली विद्यार्थी एक साथ सामूहिक रूप से गीता के 19 श्लोकों का उच्चारण कर विश्व में अनूठा रिकॉर्ड बनाएंगे। इस वैश्विक गीता पाठ का आयोजन ऑनलाइन प्रणाली से 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

विज्ञापन


इसमें 21 जिलों से 50-50 स्कूलों के 50-50 विद्यार्थी व कुरुक्षेत्र जिले से नौ हजार छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रणाली से जोड़ने की योजना है। इन विद्यार्थियों को एक सूत्र में पिरोने के लिए सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल व अन्य माध्यम से जोड़ा जाएगा।


स्कूल शिक्षा विभाग को इस गीता पाठ के लिए सभी स्कूलों को कार्यक्रम के साथ जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला परियोजना समन्वयक, खंड शिक्षा अधिकारी व स्कूलों के मुखिया को पत्र लिखकर वैश्विक गीता पाठ के कार्यक्रम की तैयारियां करने को कहा है। 
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आयोजन 17 से 25 दिसंबर तक किया जाएगा। इस बार कोविड-19 की गाइडलाइंस के अनुसार सभी स्कूली प्रतियोगिताएं ऑनलाइन करवाने का निर्णय लिया गया है। गीता पाठ 55 हजार विद्यार्थी अपने-अपने घरों या विद्यालयों से ऑनलाइन करेंगे। प्रस्तावित रुपरेखा के अनुसार 21 जिलों में यह कार्यक्रम करवाया जाएगा।

शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन प्रणाली से निबंध लेखन, गीता श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में जिला व राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों के अलावा सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें