फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में बड़ी कार्रवाई: 542 टीमों ने प्रदेश भर में मारा छापा, 2692 बिजली चोरी के मामले पकड़े, 10 करोड़ रुपये का जुर्माना

Mon, 04 Apr 2022 11:21 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की 272 टीमों ने 12618 कनेक्शन चेक किए और 1353 स्थानों पर चोरी पकड़ी। बिजली चोरों पर 422 लाख रुपये का जुर्माना किया। इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 270 टीमों ने 5116 कनेक्शनों में से 1339 स्थानों पर चोरी पकड़ 601 लाख का जुर्माना ठोका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने सोमवार को एक बार फिर बिजली चोरों पर बड़ी कार्रवाई की है। पूरे प्रदेश में बिजली विभाग की 542 टीमों ने जांच अभियान चलाया और 17,734 कनेक्शन जांचे। इस दौरान 2692 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। बिजली चोरों पर 10 करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया। सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले सोनीपत और भिवानी में पकड़े गए हैं। अधिक चोरी के मामले घरेलू, दुकानों प्रतिष्ठानों और औद्योगिक स्थानों पर पकड़ी गई है। 

विज्ञापन


प्रदेश में गर्मी के तेवर दिखाते ही बिजली की खपत भी बढ़ने लगी। पिछले एक सप्ताह में ही बिजली की खपत 8 हजार मेगावाट को पार कर गई। सरकार और विभाग के पास सूचनाएं आ रही थी कि बड़े स्तर बिजली चोरी की जा रही है। शिकायत के आधार पर बिजली चोरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया। प्रदेश में इसकी किसी को देर शाम तक भनक नहीं लगने दी गई। अचानक सोमवार अलसुबह जांच का अभियान शुरू हुआ और देर रात तक जारी रहा। बिजली निगम की टीमों के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा।

यूएचबीवीएन ने 1353 और डीएचबीवीएन ने पकड़ी 1339 जगहों पर बिजली चोरी
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की 272 टीमों ने 12618 कनेक्शन चेक किए और 1353 स्थानों पर चोरी पकड़ी। बिजली चोरों पर 422 लाख रुपये का जुर्माना किया। इसी प्रकार, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की 270 टीमों ने 5116 कनेक्शनों में से 1339 स्थानों पर चोरी पकड़ 601 लाख का जुर्माना ठोका। देर रात तक किए गए आंकलन में करीब 10 करोड़ 23 लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी गई। निगम के अधिकारियों के मुताबिक कुल 5851 किलोवाट के लोड की बिजली चोरी पकड़ी गई। 

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

सर्कल टीम  चोरी  राशि
पानीपत 25  204 98.66
कैथल 28 186 40.95
रोहतक  26 181 62.50
सोनीपत 36   173  44.48
झज्जर 28 170  55.90
करनाल 37 135   51.71
पंचकूला 14 50  12.09
अंबाला 25 86 18.43
यमुनानगर 27 79 15.58
कुरुक्षेत्र 26 89 21.96
कुल 272 1353 422

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम

सर्कल टीम चोरी राशि
भिवानी 29   217 31.6
पलवल 26  163 61.31
फरीदाबाद 38  147 155.25
हिसार  26 137 19.49
गुरुग्राम-2 17  128 105. 62
नारनौल 20   119 35.54
जींद 23 108 28.61
रेवाड़ी  26  107 27.4
गुरुग्राम-1  17   95 102.45
सिरसा 36  80 24.57
फतेहाबाद 12   38  9.56
कुल 270  1339 601
विज्ञापन

        

बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश सरकार लोगों को 24 घंटे बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए लोगों को खुद ही चाहिए कि वह चोरी न करके कनेक्शन लें। साथ ही समय पर अपना बिल अदा करें, ताकि उनको सुचारू बिजली मिलती रहे। बिजली चोरों के खिलाफ भविष्य में भी अभियान जारी रहेगा। - पीके दास, एसीएस, बिजली विभाग। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें