फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नवोदय विद्यालय के 53 होनहार बच्चों को मिला मेहनत का फल, उपायुक्त ने किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। स्कूली जीवन से ही लक्ष्य निर्धारित कर चलेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। यह बात उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने वीरवार को मनसा देवी कांप्लेक्स के गोधाम में नवोदय विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के 53 टॉपर बच्चों को सम्मानित करते हुए कही। पंचकूला गोशाला ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने कहा कि नवोदय विद्यालय के बच्चे आज अच्छे पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चे भी इनका अनुसरण कर कठिनाइयों से पार पाते हुए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जी तोड़ मेहनत करें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, ‘जब दिल में ठान लिया, मंजिल को अपना मान लिया। तब आसान क्या और मुश्किल क्या।’ इस अवसर पर पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल, नगराधीश विश्वनाथ, संस्था के महासचिव नरेश मित्तल, नवोदय विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य अंजू गुप्ता सहित शिक्षक एवं अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। ट्रस्ट की ओर से स्कूल के लिए 300 पंखे भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें