फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस अशोक खेमका का 52वां तबादला, अब खेल विभाग से हटाए गए

Mon, 04 Mar 2019 05:08 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
आईएएस अशोक खेमका - फोटो : file photo
विज्ञापन

हरियाणा कैडर के चर्चित आईएएस अधिकारी अशोक खेमका को लोकसभा चुनाव से पहले चल रहे तबादलों के दौर में एक और ट्रांसफर झेलना पड़ा है। आईएएसके सेवाकाल में खेमका का यह 52वां तबादला है। खेमका को खेल विभाग के प्रधान सचिव पद से हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


अब वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रधान सचिव का जिम्मा संभालेंगे। बीते साल नवंबर में उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रधान सचिव पद से हटाकर खेल एवं युवा मामले विभाग में तैनात किया था। 

रविवार को हुए तबादला एवं नियुक्ति आदेशों के अनुसार खेमका सहित सरकार ने कुल नौ आईएएस व एक एचसीएस अधिकारी के भी तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अमित झा को खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग का
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया है। 

इसके अलावा वन एवं वन्य प्राणी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएन राय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, अमित कुमार अग्रवाल, वजीर सिंह गोयत, सिद्धपा भावीकट्टी, चंद्र शेखर और एचसीएस मुकुल कुमार  की जिम्मेदारियों में भी तब्दीली की गई है। 

अपूर्व कुमार पर फरीदाबाद विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त कार्यभार :  ग्राम एवं नगर आयोजना विभाग के प्रधान सचिव अपूर्व कुमार सिंह फरीदाबाद महानगर विकास
प्राधिकरण के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे। 

दो आईपीएस व छह एचपीएस भी बदले
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से भारतीय पुलिस सेवा के दो तथा हरियाणा पुलिस सेवा के छह अधिकारियों के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुवन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अलोक कुमार राय को वर्तमान कार्यभार के साथ हरियाणा सतर्कता ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक का कार्यभार भी सौंपा है। गृह आरक्षी, महानिरीक्षक वाई पूर्ण कुमार हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुवन के महानिरीक्षक लगाए गए हैं। 

जींद के पुलिस उप-अधीक्षक आदर्श दीप सिंह को फरीदाबाद का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा एचपीएस विनोद कुमार, विनय प्रताप सिंह, दीपक सहारण, महेश कुमार, जोगेंद्र शर्मा  की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें