फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पंजाब यूनिवर्सिटी सीईटी प्रवेश परीक्षा में 400 सीटों के लिए 5,258 विद्यार्थी हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीयू सीईटी (यूजी) प्रवेश परीक्षा सोमवार को आयोजित की गई। इस परीक्षा में 400 सीटों के लिए 5,258 विद्यार्थी उपस्थित हुए। शनिवार शाम को पीयू की परीक्षा 12 तारीख को लेने का एलान करने के बाद दूर-दराज से विद्यार्थी आनन-फानन में घरों से चले। पूरी रात सफर करके विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। अभिभावक बाहर खाना लेकर इस इंतजार में बैठे रहे कि शायद पेपर के बीच में ब्रेक के दौरान बच्चों को बाहर भेजा जाएगा, लेकिन सेंटर का बाहर से ताला लगा दिया गया। हालांकि पेपर के बाद बच्चों के खिले चेहरे देखकर कुछ सामान्य हो गया। बच्चों ने बताया कि पेपर बहुत ही आसान था। कुछ बच्चों को गणित में थोड़ी समस्या आई। यह परीक्षा पीयू में विज्ञान स्ट्रीम में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 24 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चंडीगढ़ में 19, होशियारपुर और लुधियाना में दो-दो और श्री मुक्तसर साहिब में एक सेंटर पर यह परीक्षा हुई। परीक्षा नियंत्रक प्रो. जगत भूषण ने बताया कि भौतिकी के लिए 5,258, रसायन विज्ञान के लिए 5,256, गणित के लिए 2,243 और जीव विज्ञान के पेपर के लिए 3,271 उम्मीदवार उपस्थित हुए। परीक्षा की प्रश्न पुस्तिकाएं और उत्तर कुंजियां पीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं।
विज्ञापन



23 मई तक रिजल्ट आने की संभावना
सीईटी यूजी परिणाम 2 जून को घोषित होने वाला था, लेकिन तेजी से प्रक्रिया की जा रही है, और परिणाम घोषणा 23 मई तक किए जाने की संभावना है ताकि प्रवेश प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू हो सके। परिणामों की घोषणा के बाद अंतिम प्रवेश प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन प्रवेश फॉर्म उपलब्ध कराया जाएगा।

पूरी रात सफर के बाद विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
हिमाचल में बीते 10-12 दिन से बारिश चल रही है। ऊपर से वहां फसल भी कट रही है। परीक्षा स्थगित होने के बाद उन्हें लग रहा था कि शायद 10 दिन बाद परीक्षा होगी। लेकिन उन्होंने कल शाम को 8 बजे मैसेज देखा और वह 9 बजे चल दिए। सवेरे पहुंचने के बाद सीधा सीयूईटी की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर आ पहुंच गए। यह व्यवस्था गलत है। पीयू को इसमें सुधार करना चाहिए।- कुलदीप सिंह, पालमपुर एचपी
विज्ञापन


पंजाब में लोगों के दिल में अभी भी डर
रात 10 बजे वह अबोहर से चले और 7 घंटे के सफर के बाद पीयू पहुंचे हैं। बच्चों की नींद तक पूरी नहीं हुई। यूनिवर्सिटी को इसके बारे में सोचना चाहिए था। पंजाब के इलाकों में तो अभी तक लोगों के दिलों से डर खत्म नहीं हुआ है। इसलिए 10 दिन रुककर परीक्षा ली जानी चाहिए थी-मनोहर, अबोहर

4 दिन खाली होने के बाद भी पीयू ने स्थगित नहीं की परीक्षा
15,16,17,18 मई को कोई परीक्षा नहीं थी। इन तारीखों में पीयू सीईटी की प्रवेश परीक्षा स्थगित की जा सकती थी, लेकिन उसे नहीं किया गया। इसका खामियाजा विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा छोड़कर भुगतना पड़ा। क्योंकि दूर-दराज से कुछ विद्यार्थी पेपर देने नहीं पहुंच सके। - शीशपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें