हरियाणा के 19 जिलों में सोमवार शाम तक 514 संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। जबकि 562 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमण से 12 मरीजों की मौत हो गई। जबकि 51 लोग गंभीर है। मरने वालों का आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है। जबकि कुल संक्रमित मरीज 7722 हो गए हैं। संक्रमण से रिकवरी की दर बढ़कर 46.17 प्रतिशत हुई है। जबकि संक्रमण की दर 4.19 प्रतिशत हो गई है।
कोरोना ने हरियाणा में पुरुषों को सबसे ज्यादा चपेट में लिया है। मरने वालों की संख्या भी पुरुषों की ज्यादा है। कुल संक्रमितों में से 5293 मरीज पुरुष हैं। 2429 मरीज महिलाएं हैं। मरने वालों में से 68 पुरुष हैं। जबकि 32 महिलाएं हैं। सोमवार शाम तक गुरुग्राम में 183, फरीदाबाद में 128, सोनीपत में 63, झज्जर में 9, नूंह में 2, अंबाला में 4, पानीपत में 3, पंचकूला में 1, जींद में 2, करनाल में 18, सिरसा में 5, फतेहाबाद में 10, भिवानी में 20, रोहतक में 21, महेंद्रगढ़ में 13, हिसार में 8, रेवाड़ी में 18, कुरुक्षेत्र में 4 और कैथल में 2 नए मामले सामने आए हैं।
अब तक गुरुग्राम में 3477, फरीदाबाद में 1405, सोनीपत में 599, झज्जर में 141, नूंह में 116, अंबाला में 187, पलवल में 198, पानीपत में 97, पंचकूला में 55, जींद में 73, करनाल में 146, यमुनानगर में 45, सिरसा में 75, फतेहाबाद में 75, भिवानी में 127, रोहतक में 321, महेंद्रगढ़- नारनौल में 135, हिसार में 133, रेवाड़ी में 94, चरखी दादरी में 47, कैथल में 61 व कुरुक्षेत्र में 80 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे।
ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 1776, फरीदाबाद में 385, सोनीपत में 263, झज्जर में 104, नूंह में 101, अंबाला में 83, पलवल में 105, पानीपत में 70, पंचकूला में 26, जींद में 26, करनाल में 66, यमुनानगर में 20, सिरसा में 42, फतेहाबाद में 39, भिवानी में 50, रोहतक में 128, महेंद्रगढ़-नारनौल में 90, हिसार में 72, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 7, कैथल में 30, कुरुक्षेत्र में 51 मरीज रिकवर हो चुके हैं। सभी 14 इटालियन भी ठीक हो चुके हैं। जबकि अमेरिका से आए 21 में से 5 मरीज भी स्वस्थ हो गए हैं।