फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक ने पंजाब से किया धोखा: बादल

Wed, 02 Nov 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने बुलंद आवाज में कहा कि राज्य के दरियाओं के पानी पर डाका डालने वाले किसी भी पंजाब विरोधी फैंसले को कदापि नहीं मानेंगे और दरिया के पानी के जायज अधिकारों की रक्षा करने के लिए किसी भी तरह की कुर्बानी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर करवाए गए समारोह दौरान विशाल जन समूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र में समय-समय की कांग्रेस सरकारों ने दरियाओं के पानी में से पंजाब को उसका बनता हिस्सा देने से इंकार करके पंजाबियों के साथ इंसाफ नहीं किया है। इस अवसर पर  बादल ने केंद्रीय मंत्री अरूण जेतली व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के ध्यान को केंद्रित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार के दखल द्बारा क्षेत्रिय इलाकों के मसलों को हल न करने को लेकर अब लोग उनको ताने देने लग पड़े हैं , क्योंकि एनडीए सरकार गठबंधन में शिरोमणि अकाली दल भी हिस्सेदार है। 
विज्ञापन

'केंद्र में सरकार बनने से पंजाबियों के लिए उम्मीद की किरण पैदा हुई'

पंजाब राज्य की 50वीं वर्षगांठ पर सीएम बादल - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के मुख्यमंत्री स. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि पंजाब की राजधानी, पंजाबी बोलने वाले क्षेत्र देने से इंकार करने व राष्ट्रीय स्तर पर प्रवानित रिपेरियन सिद्धांत के अनुसार दरियाई पानियों का बंटवारा न करने सहित अंत:राज्य मामले केंद्र में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के भेदभाव की नीति के कारण अलसुलझे रह गए । 

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि  केंद्र में एनडीए सरकार बनने से पंजाबियों के लिए उम्मीद की एक नई किरण पैदा हुई है और समूह पंजाबी इन मसलों को पहल के आधार पर हल करने की उम्मीद लिए बेसर्बी से इंतजार कर रहे है। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस द्बारा पंजाब के साथ किए गए पाप भुलाने योग्य नहीं हैं क्योंकि कांग्रेस द्बारा राज्य को पंजाबी बोलते क्षेत्र, राजधानी चंडीगढ़ व दरियाई पानियों के पक्ष में जानबूझ कर वंचित रखा गया । उन्होंने कहा कि कोई भी सच्चा पंजाबी 1984 के सिक्ख कत्लेआम को कैसे भूल सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें