फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : 500 स्वास्थ्यकर्मियों को आज लगेगा कोरोना का टीका, बतानी पड़ेंगी ये बातें, जानें पूरी प्रक्रिया

Sat, 16 Jan 2021 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ में शनिवार से कोरोना टीकाकरण शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना वायरस के टीकाकरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को महाअभियान की शुरुआत होगी। जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32, सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल और पीजीआई में बनाए पांच केंद्रों में 500 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा। सबसे पहले तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को खुराक दी जाएगी। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों की सूची में हर वर्ग के कर्मचारियों को शामिल किया गया है। पहले चरण के बाद उन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों को 28 दिन के बाद दूसरी खुराक दी जाएगी। 

विज्ञापन


यहां-यहां बने हैं केंद्र

  • जीएमएसएच-16 में एक
  • जीएमसीएच-32 में दो
  • सेक्टर-45 सिविल अस्पताल में एक
  • पीजीआई


पीजीआई में भी होगा टीकाकरण
पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम सुबह 11.15 बजे अभियान की शुरुआत करेंगे। शुक्रवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने 12,000 वैक्सीन के स्टॉक में से 300 खुराक पीजीआई को दी है। इससे पीजीआई के 100 स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण होगा। 

विज्ञापन

केंद्रों पर इन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा

शहर में चार केंद्रों पर तीन कमरे वाला टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा गार्ड स्वयंसेवक के मोबाइल में पोर्टल से आया मैसेज चेक करेगा। उसके बाद उसे पहले कमरे में भेजेगा। पहले कमरे में पहचान पत्र की जांच के बाद दूसरे कमरे में भेजा जाएगा। जहां चिकित्सा अधिकारियों की टीम के समक्ष टीकाकरण अधिकारी टीका लगाएगा। उसके बाद स्वयंसेवक तीसरे कमरे में पहुंचेगा, जहां उसे 30 मिनट तक रुकना होगा। इस दौरान कोई परेशानी नहीं हुई तो जाने दिया जाएगा। हर केंद्र पर महिलाओं के लिए पर्दे की व्यवस्था की गई है।

गर्भवती महिला को नहीं लगेगा टीका
डॉ. अमनदीप कौर कंग ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश हैं कि बच्चों, गर्भवती और स्तनपान करा रही महिलाओं को कोरोना का टीका न लगाया जाए। वैक्सीन में बदलाव की इजाजत नहीं होगी। वैक्सीन के आपात इस्तेमाल की अनुमति 18 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए ही दी गई है। 

विशेषज्ञों की राय जानें
  • विशेषज्ञों की राय है कि कोरोना से लड़ने के लिए बनी अब तक की लगभग सभी वैक्सीनों की सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट ठीक रही है।
  • हो सकता है टीकाकरण के चलते मामूली बुखार आ जाए या फिर सिरदर्द या इंजेक्शन लगाने वाली जगह पर दर्द होने लगे।
  • अगर कोई वैक्सीन 50 फीसदी तक प्रभावी होती है तो उसे सफल वैक्सीन की श्रेणी में रखा जाता है।
  • टीकाकरण के बाद स्वास्थ्य में मामूली बदलाव पर भी नजर रखनी होगी। इस बदलाव को तुरंत किसी चिकित्सक को बताना होगा।
विज्ञापन

ये बातें बतानी है जरूरी

लाभार्थी को टीकाकरण केंद्र में जाने के बाद वेटिंग हॉल में टीकाकरण अधिकारी को कुछ जरूरी जानकारी देनी होगी। इसी जानकारी के आधार पर टीकाकरण अधिकारी यह तय करेगा कि उसे टीका लगाना है या नहीं। इन बातों का ध्यान रखना होगा..
  • गर्भवती और नवजात को दूध पिलाने वाली माताओं का टीकाकरण नहीं होगा।
  • जिन्हें किसी प्रकार की कोई एलर्जी हो, उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी। 
  • अगर लाभार्थी किसी दवा का सेवन लंबे समय से कर रहा हो तो उसकी सूचना भी देनी होगी।
  • अगर खून पतला करने वाले किसी दवा का सेवन करते हैं तो उसकी जानकारी भी देनी होगी। 

आज ये कोरोना योद्धा लगवाएंगे टीका
कोरोना वायरस के खिलाफ महाअभियान के पहले दिन टीकाकरण करवाने वालों में निदेशक स्वास्थ्य समेत कई उच्च चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। इन अधिकारियों ने पहल कर यह संदेश देने का प्रयास किया है कि टीकाकरण से ही महामारी से बचाव संभव है, इसलिए बिना किसी डर आगे आकर टीकाकरण कराएं। सरकार ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए टीकाकरण की पहली सूची में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के स्वास्थ्यकर्मियों को प्रधानता देने का निर्देश दिया है। 

आज इन्हें लगेगा टीका
  • डॉ. अमनदीप कौर कंग, निदेशक स्वास्थ्य, चंडीगढ़
  • डॉ. जसविंदर कौर, डायरेक्टर प्रिंसिपल, जीएमसीएच-32
  • डॉ. वीके नागपाल, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमएसएच-16
  • डॉ. रवि गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, जीएमसीएच-32
  • डॉ. राजीव खनेजा, एसएमओ सेक्टर-45 सिविल अस्पताल
  • डॉ. वनिता गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष
  • डॉ. मनिष्ठा राव, फिजियोथैरेपिस्ट जीएमएसएच-16
  • अरुण, सफाई कर्मचारी, जीएमएसएच-16 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें