फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को सरकारी बसों के किराए में 50 फीसदी की सब्सिडी जल्द, मोहाली में शुरू होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

Thu, 24 Dec 2020 01:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि कोविड संकट के कारण सरकारी बसों में महिलाओं के लिए किराए में 50 प्रतिशत सब्सिडी को अमल में लाने में देरी हुई है लेकिन जल्द ही इस स्कीम को लागू कर दिया जाएगा। फेसबुक लाइव प्रोग्राम ‘कैप्टन से सवाल’ के दौरान उन्होंने बठिंडा के एक निवासी द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस स्कीम के विवरण और दस्तावेज पूरे किए जा चुके हैं और जल्द ही इस स्कीम को अमल में लाया जाएगा। 

विज्ञापन


बटाला निवासी की तरफ से 42,000 खाली पदों को भरने को लेकर किए गए सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि इसमें भी महामारी के कारण देरी हुई है। कैबिनेट की अगली बैठक में 50,000 पदों की भर्ती को मंजूरी दी जाएगी। फिरोजपुर के निवासी की शिकायत थी कि उसके क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में ओपीडी अभी तक शुरू नहीं हुई लेकिन मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ओपीडी को खोलने के पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह इस मामले की जांच करवाएंगे।


ठंड में शहरी बेघर लोगों के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में लुधियाना के निवासी के सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अपने ऐच्छिक फंड में से सभी डिप्टी कमिश्नरों को कंबल खरीद कर ऐसे लोगों को बांटने के लिए पैसे भेज रहे हैं। 
विज्ञापन


मोहाली में जल्द शुरू होगा एमबीबीएस कोर्स
मुख्यमंत्री ने लुधियाना के एक निवासी को बताया कि मोहाली में एमबीबीएस कोर्स जल्द ही शुरू हो जाएगा और दो अन्य नए मेडिकल कॉलेजों को भी जल्द शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लुधियाना निवासी ने राज्य में एमबीबीएस की कुछ सीटें उपलब्ध होने पर चिंता जाहिर की थी। 

कोविड का फैलाव घटा लेकिन संकट अभी टला नहीं : कैप्टन
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दुनिया के कुछ हिस्सों में कोरोना वायरस के नए रूप में फैलने की रिपोर्टों के मद्देनजर लोगों को और ज्यादा सावधानी बरतने और कोविड के सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। कोविड से ठीक होने वाले लोगों में कमजोरी समेत लंबे समय के प्रभाव रहने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि अब राज्य में महामारी का फैलाव धीमा हुआ है लेकिन संकट अभी टला नहीं है। उन्होंने कहा कि मंगलवार को इंग्लैंड से अमृतसर पहुंची आखिरी उड़ान में आठ पॉजिटिव केस सामने आए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि वायरस का नया रूप पंजाब में दाखिल नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें