चंडीगढ़। सेक्टर 17 थाना पुलिस ने दो इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं खरड़ के हरलालपुर निवासी मंजीत कौर सहित चार लोगों ने सेक्टर 17 की माई इमिग्रेशन सॉल्यूशन के मालिक विकास शर्मा के खिलाफ शिकायत दी थी।
शिकायत में बताया था कि विकास ने विदेश भेजने के नाम पर 48 लाख 26 हजार 351 रुपये की ठगी की है। आरोपी ने एक पीड़ित से 18 लाख, दूसरे से साढ़े 14 लाख, तीसरे से साढ़े आठ और चौथे शिकायतकर्ता से 7 लाख की ठगी की है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी विकास शर्मा पहले से ही जेल में है। वर्तमान में इमिग्रेशन दफ्तर भी बंद कर चुका है। वहीं जालंधर निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सेक्टर 17 डी की एकनूर ग्लोबल के मालिक नवजोत सिंह ने उसके साथ वीजा दिलाने के नाम पर एक लाख 50 हजार रुपये की ठगी की है। संवाद