फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से बठिंडा से चंडीगढ़ जाने पर मिलेंगे 5 टोल प्लाजा, जेब पर बढ़ेगा बोझ

Tue, 26 Dec 2017 06:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
विज्ञापन
Toll Plaza - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नए साल में मालवा के लोगों को बठिंडा से चंडीगढ़ जाने के लिए अब पांच टोल प्लाजा से होकर गुजरना होगा। बठिंडा-चंडीगढ़ हाईवे पर लोगों का जितना टोल लगेगा, उतने ही रुपयों का तेल लगेगा। ऐसे में लोगों को अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि बठिंडा से चंडीगढ़ तक के लिए बस में डेढ़ सौ रुपये किराया लगता है। वहीं  अगर आप कार से बठिंडा से चंडीगढ़ जाते हैं तो 500 रुपये का पेट्रोल एक तरफ का लगता है। अब पांच टोल पर लगभग इतना ही टैक्स अदा करना पड़ेगा। 

पांचों टोल प्लाजा में लगभग 100-100 रुपये की पर्ची कटेगी
नेशनल हाईवे बठिंडा के एक्सईएन नीरज भंडारी ने बताया कि बठिंडा से चलते समय एक टोल प्लाजा भूच्चो मंडी के पास गांव लहिरावेघा में पडे़गा। दूसरा टोल बरनाला के गांव बडवर में पडे़गा। तीसरा भवानीगढ़ के गांव कालाझाल में पडे़गा, चौथा राजपुरा के पास और पांचवां जीरकपुर के पास पडे़गा। इन सभी में सौ-सौ रुपये के आसपास टोल टैक्स लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Toll Plaza - फोटो : File Photo
बडवर का टोल प्लाजा शुरू
नेशनल हाईवे के एक्सईएन ने बताया कि इन टोल प्लाज में से बरनाला के बडवर में स्थित टोल प्लाजा तो चालू कर दिया गया है। बाकी चार टोल प्लाजा जनवरी महीने में चालू हो जाएंगे। इनका काम तकरीबन पूरा हो चुका है। 

विधायक बोले-जनता साथ दे, हम विरोध करेंगे
आम आदमी पार्टी के बरनाला के विधायक गुरमीत सिंह मीत हेयर व पिरमल सिंह धौला विधायक ने कहा कि वह टोल प्लाजा लगाए जाने के खिलाफ हैं। जब वाहन की आरसी के समय रोड टैक्स भरवा लिया जाता है तो टोल प्लाजा के जरिये फिर क्यों जनता पर बोझ डाला जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जनता इन टोल प्लाजा के खिलाफ हमारा साथ दे। आम आदमी पार्टी उनका साथ देगी। विधायकों ने यह भी कहा कि छठा टोल प्लाजा स्थानीय बरनाला-मोगा रोड पर बनाया जा रहा है। इसे वह इसे हरगिज नहीं बनने देंगे, चाहे उनको कितना भी बड़ा संघर्ष क्यों न करना पडे़।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें