फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में डायरिया से 5 बच्चों की मौत, हड़कंप

Tue, 28 Jul 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत शहर की बतरा कॉलोनी में डायरिया के चलते दो दिन के भीतर पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सौ लोग बीमार हैं। कॉलोनी में डायरिया फैलने का कारण घरों में आ रहा दूषित पानी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग डायरिया से केवल दो बच्चों की मौत की पुष्टि कर रहा है। एक महिला समेत तेरह लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने कॉलोनी में डेरा डाल लिया है। दूसरे प्रदेशों के तीन परिवार बच्चों की मौत के बाद कॉलोनी छोड़कर चले गए हैं।

मॉडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बतरा कॉलोनी में सोमवार सुबह छोटे बच्चों और महिलाओं को दस्त शुरू हो गए और उन्होंने कॉलोनी के डॉक्टर से उपचार कराया। दोपहर के समय इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। इसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में हड़कंप मच गया। दोनों विभागों की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के अस्पतालों से एक महिला और तेरह बच्चों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। स्वास्थ्य विभाग को कॉलोनी वालों ने बताया कि डायरिया के कारण दो दिन में आठ वर्षीय सतीश पुत्र मेवाराम, एक वर्षीय रेखा पुत्री रमेश, एक वर्षीय अयूब पुत्र सिकंदर और पंद्रह दिन के अजय पुत्र रमेश और सुनील की मौत हो चुकी है।

कॉलोनी निवासी कांती, उसका लड़का आशिफ, अभिषेक, अनामिका और अंजली, अंशुल पुत्र सूरज, नेहा पुत्री नारायण और प्रियांती पुत्री सुदेश समेत तेरह लोगों को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि करीब दो सौ लोग डायरिया से पीड़ित हैं।

सेहत विभाग ने कहा, डायरिया से दो मौतें
बतरा कॉलोनी में गंदा पानी पीने की वजह से डायरिया हुआ है। तीन बच्चों की मौत तो हुई है लेकिन इनमें से पंद्रह दिन के एक बच्चे की मौत का कारण डायरिया नहीं है। डायरिया पीड़ित 13 लोगों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कॉलोनी में डायरिया पर काबू पाने के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं।-डॉ. इंद्रजीत धनखड़, सीएमओ

अवैध कनेक्शन हैं पानी दूषित होने का सबब
कई घरों में सप्लाई का गंदा पानी जा रहा है। कुछ लोगों ने अवैध रूप से कनेक्शन जोड़े हैं। इससे नालियों का गंदा पानी सप्लाई में चला जाता है। विभाग कई बार अभियान भी चला चुका है लेकिन ऐसे लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं।-रमेश कुमार, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें