फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा से 5 ने जताई टिकट की दावेदारी

Fri, 31 Jan 2014 01:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा सीट के लिए मचे घमासान के बाद भाजपा में टिकट के दावेदारों में एक नाम और जुड़ गया है। अब चंडीगढ़ सीट से टिकट के लिए भाजपा के 5 उम्मीदवार हो गए हैं।
विज्ञापन


पार्टी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम महाजन ने भी पार्टी के सामने अपनी दावेदारी पेश कर दी है। उनका दावा है कि भाजपा इतने वर्षों से चंडीगढ़ में लोकसभा सीट हारती आ रही है, यदि उन्हें टिकट मिला तो वह हार के क्रम को तोड़ेंगे।

बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं में हुए हंगामे और मारपीट पर चर्चा करने के लिए रात को वरिष्ठ नेताओं की बैठक चलती रही।

यूटी गेस्ट हाउस में हुई इस बैठक में पार्टी प्रभारी आरती मेहरा, संगठन मंत्री अजय जमवाल, प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, पूर्व सांसद सत्यपाल और कई अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन


इस दौरान पुरुषोत्तम महाजन ने भी खुद को इस सीट के लिए योग्य बताते हुए अपनी दावेदारी पेश कर दी। अभी तक चंडीगढ़ सीट से 4 लोगों के नाम सामने आए थे जिनमें, टंडन, धवन, जैन और किरन खेर शामिल हैं। अब दावेदारों की संख्या 4 से बढ़कर 5 हो गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें