फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर 48 हजार रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मोहाली के मानकपुर गांव में मोबाइल टावर लगवाने के नाम पर सेक्टर-46 निवासी एक व्यक्ति से 48,350 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने करनाल निवासी धीरज के खिलाफ आईपीसी 419, 420 और 120बी के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी शिकायत में हरमीत सिंह ने बताया कि वह सेक्टर-46 में परिवार समेत रहते हैं। बीते नवंबर 2019 को उसके मोबाइल पर फोन आया। इसमें खुद को करनाल के रहने वाले धीरज ने उसके प्लाट पर जीओ का टावर लगवाने का लालच दिया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका खाली प्लाट मोहाली के गांव मानकपुर में हैं। आरोप है कि धीरज ने प्लाट पर टावर लगवाने पर 25 हजार रुपये प्रतिमाह और एक नौकरी देने का झांसा दिया। इतना ही नहीं उसने रजिस्ट्रेशन के नाम पर 48,350 रुपये भी जमा करवा लिए लेकिन अब तक न टावर लगवाया गया और न ही उसके रुपये वापस लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें