फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब छात्रों ने भेजा उप राष्ट्रपति को पत्र, परीक्षाएं न करवाई जाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ओर परीक्षा करवाए जाने के आदेश का स्वागत हो रहा है तो दूसरी तरफ छात्र इस आदेश का लगातार विरोध कर रहे हैं। पीयू के कुछ छात्रों ने उपराष्ट्रपति एवं चांसलर वेंकैया नायडू को पत्र भेजकर कहा है कि कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। परीक्षाएं हुई तो कोई भी छात्र इसकी चपेट में आ सकता है। किसी के भी घर का चिराग बुझ सकता है। इसे गंभीरता से लें और परीक्षाएं न करवाएं।
विज्ञापन

पीयू के छात्र राजेश शर्मा, राहुल सिंह, सुशांत शर्मा आदि ने भेजे पत्र में कहा कि फाइनल ईयर में कई छात्र ऐसे हैं उनके परिवार के लोग उनको बाहर तक नहीं निकलने दे रहे हैं। ऐसे में वह परीक्षा देने पीयू या अन्य केंद्रों तक नहीं जा पाएंगे। परीक्षा हुई और यह छात्र नहीं पहुंचे तो वह फेल हो जाएंगे। इसलिए छात्रों के बारे में सोचा जाए। परीक्षा जिंदगी में बहुत होंगी लेकिन जिंदगी को इस समय दांव पर न लगवाएं। परीक्षा को लेकर यूजीसी ने जो निर्णय लिया है उसे वापस करवाया जाए। अधिकांश छात्र चाहते हैं कि परीक्षाएं न हों और उन्हें प्रमोट किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें