48.90 लाख रुपये के साथ पकड़े गए दोनों लोगों ने राशि को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह मस्टर्ड ऑयल का काम करते हैं। यह राशि दिल्ली से लेकर आए थे। हालांकि जब पुलिस ने इसे साबित करने को कहा तो वे इसे लेकर कोई सबूत नहीं दे सके। जिस पर राशि को जब्त कर लिया गया।
एक सप्ताह में करना होगा साबित
नकदी से पकड़े गए दोनों व्यक्तियों को अब एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। चौकी प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि वे एक सप्ताह में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के सामने साबित करेंगे की राशि उनकी है। उन्होंने बताया कि राशि को कार के अंदर मैट के नीचे डाल रखा था।
लगातार सामने आ रहे मामले
इससे पहले भी गन्नौर चौक से 30 सितंबर की रात को पुलिस ने 77.49 लाख रुपये पकड़े थे। साथ ही उससे चार दिन पहले भी कार के अंदर से पांच लाख दो हजार रुपये जब्त किए थे।
बारोटा चौकी पुलिस ने जांच के दौरान कार के अंदर से करीब 48.90 लाख रुपये बरामद किए हैं। कार सवार राशि के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके चलते राशि को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है। - ब्रह्मप्रकाश अहलावत, डीआरओ सोनीपत।