फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा के शहीदों को समर्पित रोज फेस्टिवल शुरू, गुलाब की 729 किस्में, हेलीकॉप्टर से देखें नजारे

Fri, 22 Feb 2019 10:29 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रोज फेस्टिवल
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हर साल आयोजित होने वाली तीन दिवसीय 47वां रोज फेस्टिवल आज से शुरू हो गया। इस बार फेस्ट पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को समर्पित है। सांसद किरण खेर ने इसका उद्घाटन करेंगी। इस बार लोग गुलाब की 729 किस्में देख सकेंगे। खास बात यह है कि इस बार रोज फेस्टिवल पुलवामा के शहीदों को समर्पित रहेगा है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे, केवल देशभक्ति गीत और संगीत ही बजेगा।
विज्ञापन


पहले दिन एक से दो घंटे का ही उद्घाटन कार्यक्रम रहेगा। मुख्य मेहमान के तौर पर सांसद किरण खेर  पहुंचेंगी, जबकि मेयर राजेश कालिया, कमिश्नर केके यादव भी उपस्थित रहेंगे। बता दें कि 75 लाख के अनुमानित बजट वाले इस मेगा फ्लावर शो की तैयारियां पुलवामा आतंकी हमले के चलते कम कर दी गईं और शहीदों के परिजनों को 25 लाख रुपये देने की घोषणा कर दी गई।

साथ ही साधारण तौर पर आयोजन को मंजूरी दी गई। वीरवार को रोज फेस्टिवल की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं। पहले प्रशासक द्वारा इसका उद्घाटन किया जाना था, किन्तु उनके शहर से अनुपस्थित रहने के कारण सांसद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं समारोह का समापन सीआरपीएफ के 13वें बटालिया के कमांडेंट बलिहार सिंह और मेयर राजेश कालिया करेंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर सीआरपीएफ जवानों और अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी मौजूद होंगे। नगर निगम की ओर से कमांडेंट बलिहार सिंह को 25 लाख रुपये का चेक सौंपा जाएगा। इस दिन का सभी कार्यक्रम शहीदों पर आधारित होंगे। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

फेस्टिवल के कार्यक्रम

रोज फेस्टिवल में दूसरे दिन सुबह 9 बजे रोज प्रिंस और प्रिंसेज प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे रोज क्विज, 11.30 बजे पतंगबाजी, दोपहर बाद 3 बजे गुहार-ए-हिन्द प्ले, 4.30 बजे शहीदों पर आधारित सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। वहीं, अंतिम दिन 24 फरवरी को सुबह 10.30 बजे द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, सुबह 11 बजे शास्त्रीय संगीत और दोपहर बाद 3 बजे समापन समारोह के अलावा पुरस्कार वितरण होगा।

हेलीकॉप्टर से देख सकेंगे रोज फेस्टिवल का नजारा
रोज फेस्टिवल और शहर को ऊंचाई से देखने के लिए चॉपर (हेलीकॉप्टर) की सुविधा इस साल भी शहरवासियों को मिलेगी। दस मिनट की राइड का किराया 2310 रुपये रखा गया है। इस बार चॉपर में बैठने वाले व्यक्ति का बीमा एक करोड़ रुपये का होगा। चॉपर सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड से उड़ान भरेगा और रोज गार्डन सहित पूरे शहर की ऊंचाई से सैर कराएगा।
 
मेयर बोले
मेयर राजेश कालिया का कहना है कि काफी विचार विमर्श के बाद तय किया गया है कि रोज फेस्टिवल को बरकरार रखा गया है क्योंकि यह फेस्टिवल नेशनल कैलेंडर पर भी अंकित है। उन्होंने कहा कि रोज फेस्टिवल सिर्फ क्षेत्रीय नहीं है। यहां कई राज्यों के लोग इस मेले में आते हैं। इन सबके बावजूद इस बार रोज फेस्टिवल को शहीदों को समर्पित किया गया है। इस बार फेस्टिवल में कोई तामझाम या दिखावा नहीं होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें