फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गुप्तांग में छिपाकर लाया 470 ग्राम सोना, लेने पहुंचे दो साथी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शारजाह से अमृतसर पहुंचा था हिमाचल का यात्री, एयरपोर्ट पार्किंग से डीआरआई ने पकड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी के आरोप में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शारजाह से पहुंचे हिमाचल प्रदेश के एक यात्री के अलावा उसे लेने आए दो साथी शामिल हैं। यात्री के पास से शरीर के अंदर छिपाकर लाई गई करीब 470 ग्राम सोने की पेस्ट बरामद हुई।
विज्ञापन

यात्री रविवार रात इंडिगो की उड़ान से अमृतसर पहुंचा था। एयरपोर्ट से बाहर निकलकर वह पार्किंग में पहुंचा, जहां रात करीब 11:30 बजे पुख्ता सूचना के आधार पर डीआरआई टीम ने उसे पकड़ लिया। मौके पर मौजूद उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दोनों साथी अन्य राज्यों के निवासी हैं। डीआरआई तीनों से पूछताछ कर रही है और सोने के स्रोत तथा इसकी आपूर्ति किसे की जानी थी, इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें