फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपों के बाद जागी हरियाणा सरकार, जल्द देगी 47 खिलाड़ियों को नौकरी, खेल मंत्री का एलान

Tue, 01 Jan 2019 09:20 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
खेल मंत्री अनिल विज - फोटो : ani
विज्ञापन

हरियाणा के खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि एशियाड खेलों के खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए शीघ्र ही पंचकूला में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया जाएगा। विज ने कहा कि खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि वितरण करने में किसी भी खिलाड़ी के साथ कोई भेदभाव नही किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल ही में सरकार ने 14 खिलाड़ियों को नौकरी प्रदान की है, जबकि 47 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश मुख्य सचिव के पास भेजी गई है। इन सभी खिलाड़ियों को शीघ्र ही एचसीएस, एचपीएस तथा अन्य ग्रूप-ए, बी तथा सी की नौकरियां दी जाएगी।

विज ने कहा कि पिछली सरकारों ने हमेशा अपने कार्यकाल के दौरान खेलने वाले खिलाड़ियों को ही नौकरी दी थी परंतु हमारी सरकार ने पहली बार 50 वर्ष तक के खिलाड़ियों को नौकरी के लिए आवेदन करने का अवसर प्रदान किया है। इससे पिछली सभी सरकारों के कार्यकाल में नौकरी से वंचित रहने वाले खिलाड़ियों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा 53 अन्य खिलाड़ियों के आवेदनों की जांच की जा रही है और शीघ्र ही उन्हें भी नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें