फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में सफाईकर्मियों की भर्ती: कांट्रेक्ट के पांच हजार पदों के लिए आए 46 हजार स्नातक-परास्नातक आवेदक

Wed, 04 Sep 2024 11:04 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सफाईकर्मियों के पदों पर भर्ती होने वाले को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, और इमारतों से साफ-सफाई करना और कचरा हटाने की जिम्मेदारी होगी। आवेदकों को एक स्वीकृति पत्र जमा करना होता है, जिसमें उन्हें अपनी सहमति व्यक्त करनी होगी।
विज्ञापन
सफाईकर्मियों के पदों पर भर्ती - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) की ओर से संविदा पर निकाले गए पांच हजार सफाईकर्मियों के पदों पर करीब 39,990 स्नातक और 6,112 से अधिक परास्नातक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इसके अलावा 1,17,144 आवेदक 12वीं पास भी है। इस पद पर भर्ती होने वालों को 15 हजार रुपये प्रति माह तनख्वाह मिलेगी।
विज्ञापन


एचकेआरएन के एक अधिकारी के अनुसार इस पद पर भर्ती होने वाले को सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, और इमारतों से साफ-सफाई करना और कचरा हटाने की जिम्मेदारी होगी। आवेदकों को एक स्वीकृति पत्र जमा करना होता है, जिसमें उन्हें अपनी सहमति व्यक्त करनी होगी। उस पत्र में लिखा होगा कि उन्होंने भर्ती प्रक्रिया की सभी शर्तों को पढ़ लिया है और वे पूरी तरह से सहमत है। उन्हें केवल उनके गृह जिले में ही नियुक्त किया जाएगा।

एचकेआरएन की ओर अगस्त 2024 में इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अगस्त 2024 से शुरू हो गई थी। 22 अगस्त को आवेदन करने की आखिरी तारीख थी। सफाई कर्मचारी पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से लेकर 42 साल और आठवीं पास निर्धारित की गई है। इस आयु की गणना 01 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें