फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: पंजाब में 688 तो हरियाणा में 249 पॉजिटिव मिले, दोनों प्रदेशों में 85 मरीजों ने गंवाई जान

Thu, 17 Jun 2021 12:32 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब और हरियाणा में कोरोना संक्रमण के 937 मामले सामने आए हैं। इनमें 688 संक्रमित पंजाब और 249 हरियाणा में मिले। दोनों प्रदेशों में 85 मरीजों ने अपनी जान गंवाई है। इसमें 39 मृतक हरियाणा के हैं। शेष 46 मौतें पंजाब में हुई हैं। हरियाणा में मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को एक मरीज की अधिक मौत हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में कोरोना से बुधवार को 46 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। संक्रमण के 688 नए मामले सामने आए हैं। अस्पतालों में भर्ती 164 संक्रमितों की हालत गंभीर बनी हुई है। अब तक सूबे में संक्रमण से 15698 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को अमृतसर में 3, बरनाला में 1, बठिंडा में 3, फाजिल्का में 2, फिरोजपुर में 3, फतेहगढ़ साहिब में 3, गुरदासपुर में 4, जालंधर में 2, कपूरथला में 2, लुधियाना में 3, मानसा में 2, मोगा में 2, पठानकोट में 3, पटियाला में 2, रोपड़ में 1, संगरूर में 5, मोहाली में 2 और तरनतारन में 3 मरीजों की मौत हो गई।

ब्लैक फंगस के 16 नए मामले आए
पंजाब में ब्लैक फंगस के बुधवार को 16 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक ब्लैक फंगस से पीड़ित मरीजों की संख्या 467 पहुंच गई है। 410 मामले पंजाब से संबंधित हैं, अन्य 57 मामले दूसरे राज्यों के बताए जा रहे हैं। अब तक ब्लैक फंगस से राज्य में 50 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


हरियाणा: संक्रमण दर घटी, मौत के आंकड़ों से बढ़ी चिंता
हरियाणा में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं लेकिन मौत के आंकड़े लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में 249 नए संक्रमित मिले, 39 की मौत हो गई और 334 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में एक दिन की संक्रमण दर 0.76 प्रतिशत और कुल संक्रमण दर 7.98 प्रतिशत रह गई है। मृत्यु दर 1 से बढ़कर 1.19 प्रतिशत पर पहुंच गई है। 

रिकवरी दर 98.34 फीसदी है। साथ ही सक्रिय केसों की संख्या 3579 रह गई है। बुधवार को जारी बुलेटिन के अनुसार 24 घंटों में 39 कोरोना मरीजों की मौत हुई। इनमें पानीपत-सिरसा 6-6, हिसार 5, यमुनानगर-गुरुग्राम-करनाल-पंचकूला-भिवानी-झज्जर-जींद-नूंह 2-2, फरीदाबाद-अंबाला-कुरुक्षेत्र-फतेहाबाद-कैथल-चरखी दादरी में 1-1 मरीज की मौत हुई है। अब तक कोरोना से 9109 मरीजों की जान जा चुकी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें