फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 46 सीसीटीवी कैमरे अब भी बंद, त्योहारों में सुरक्षा निगरानी पर सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त के अंत में 2130 में से 187 कैमरे खराब मिले थे, बारिश में ऑप्टिकल फाइबर में पानी घुसने से प्रभावित हुआ नेटवर्क
विज्ञापन

एक ओर पुराने कैमरे चालू रखने की चुनौती, दूसरी ओर शहर में 2000 से अधिक नए एआई कैमरे लगाने की तैयारी
चंडीगढ़। त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़, सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालने में सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका है। लेकिन शहर के कैमरा नेटवर्क की मौजूदा स्थिति को लेकर तस्वीर साफ नहीं है। अगस्त के अंत में ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट में 2130 कैमरों में से 187 खराब बताए गए थे, जबकि नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, अब भी 46 कैमरे बंद हैं। ऐसे में त्योहारों के दौरान निगरानी व्यवस्था को पूरी तरह दुरुस्त रखना चुनौती बना हुआ है।
नगर निगम के अनुसार, बारिश के दौरान ऑप्टिकल फाइबर में पानी घुसने से नेटवर्क प्रभावित हुआ था। कुछ कैमरे अपने आप चालू हो गए, जबकि कुछ की मरम्मत की गई। हालांकि, अगस्त में खराब मिले कैमरों में से कितने ठीक हुए, इसका विस्तृत ब्योरा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

आईटीएमएस के 64, वाटरवर्क्स के 58 कैमरे थे खराब
ट्रैफिक पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार, शहर में लगे 2130 कैमरों में से 187 काम नहीं कर रहे थे। इनमें इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के 1018 में से 64 कैमरे खराब थे। वाटरवर्क्स के 197 में से 58, स्कूलों के 188 में से 13, पार्किंग स्थलों के 74 में से 11 और पार्कों के 69 में से 12 कैमरे बंद थे। अस्पतालों के 26 में से छह और सामान्य निगरानी के लिए लगे 341 में से 17 कैमरे भी खराब बताए गए थे।
285 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर में घुसा था पानी
नगर निगम के अनुसार, शहर में सीसीटीवी नेटवर्क के लिए करीब 285 किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाई गई है। बारिश में फाइबर में पानी जाने से कई कैमरे बंद हो गए थे। कैमरों के रखरखाव की जिम्मेदारी नगर निगम की है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि खराब कैमरों की रिपोर्ट समय-समय पर निगम को भेजी जाती है।
विज्ञापन

2000 से अधिक नए एआई कैमरे लगाने की तैयारी
एक ओर पुराने कैमरों को चालू रखने की चुनौती है, वहीं शहर में 2000 से अधिक एआई आधारित कैमरे लगाने की तैयारी भी है। 68 ऑटोमैटिक ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) सिग्नलों पर आईटीएमएस आधारित कैमरे लगाने का प्रस्ताव है। ऐसे में नए कैमरों के रखरखाव और पुराने नेटवर्क की स्थिति को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें