फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नशाखोरी के खिलाफ बड़ा अभियान, 442 टीमों ने 1169 स्थानों पर मारा छापा, 100 लोगों को पकड़ा गया

Tue, 14 Dec 2021 07:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के आदेश पर पुलिस ने सुबह पांच बजे से प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 100 लोगों को गिरफ्तार किया है और एनडीपीएस एक्ट के तहत 98 एफआईआर दर्ज की गई हैं। अनिल विज ने यह जानकारी मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
विज्ञापन
अनिल विज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने नशे का बड़ा नेटवर्क तोड़ने के लिए प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। मंगलवार को सुबह से शाम तक पुलिस ने 1169 जगह छापे मारे और 100 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। 98 एफआईआर हुई हैं। आरोपियों से 3.515 किलोग्राम अफीम, 20.034 ग्राम स्मैक, 117.85 ग्राम हेरोइन, 13.911 किलोग्राम पॉपी हस्क, 35.590 किलोग्राम गांजा और 20 इंजेक्शन बरामद हुए। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नशे की लत लगा कर युवाओं का जीवन बर्बाद करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने का अभियान जारी रहेगा। ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन


आरोपियों से पूछताछ में कुछ अहम खुलासे हो सकते हैं। नशा कहां से लाया गया और कहां पर इसकी सप्लाई देनी थी, इसको लेकर पूछताछ जारी है। अब पुलिस नशे का धंधा चलाने वाले बड़े कारोबारियों तक पहुंचना चाह रही है। आरोपियों के कब्जे से मिले मोबाइल फोन समेत अन्य दस्तावेजों को भी खंगाला जा रहा है, ताकि नशे कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे डाला जा सके। 

एक सप्ताह पहले हुई मीटिंग में बनी थी रणनीति

गृह मंत्री अनिल विज ने एक सप्ताह पहले प्रदेश के टॉप टेन पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए थे। इसके बाद रणनीति बनी और मंगलवार को पुलिस व होमगार्ड के 3315 जवानों की 442 टीमें दिनभर कार्रवाई में जुटी रही। 

अभय चौटाला भी उठा चुके मामला

प्रदेश में नशा रोकने को लेकर अलग से नार्कोटिक्स ब्यूरो का गठन किया गया है। एडीजीपी श्रीकांत जाधव को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन ब्यूरो को सुविधाएं नहीं मिल पाने के कारण अभी तक प्रदेश में इसका असर नहीं दिखा है। इसी कारण पंजाब के साथ लगते जिलों में नशा तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उधर, इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला भी नशे को लेकर सरकार को घेरते रहे हैं। अब हरियाणा पुलिस ने इतने बड़े स्तर पर नशे पर कार्रवाई कर पड़ोसी राज्य पंजाब को भी संदेश दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें